राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र ने 10 स्वर्ण सहित 19 पदक जीते (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
जलगांव

महाराष्ट्र का दबदबा: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र ने 10 स्वर्ण सहित 19 पदक जीते

National Taekwondo Championship: सीआईएससीई की छठी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक जीते। इनमें 10 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

आंचल लोखंडे

Jalgaon news: सीआईएससीई की छठी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक जीते। इनमें 10 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रतियोगिता के मेजबान जलगांव स्थित अनुभूति स्कूल के तीन छात्रों ने पदक जीतकर महाराष्ट्र का दबदबा और बढ़ा दिया है।

विजेता खिलाड़ियों को जैन इरिगेशन के चेयरमैन अशोक जैन, जिला खेल अधिकारी रवींद्र नायक, अनुभूति स्कूल के प्रधानाचार्य देबाशीष दास और अंतर्राष्ट्रीय अंपायर ए. टी. राजीव ने पदक प्रदान किए।16 सितंबर को अनुभूति स्कूल में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में देश भर से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 आयु वर्ग में मैच खेले गए।

अशोक जैन, रवींद्र नाइक, देबासिस दास, ए. टी. राजीव द्वारा पदक प्रदान

अंडर-14 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: दिशा मेहता (महाराष्ट्र)

अंडर-17 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: पूर्विका एम (कर्नाटक-गोवा)

अंडर-19 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: दिवा गुप्ता (उत्तर प्रदेश)

महाराष्ट्र के पदकों की संख्या में इजाफा

अनुभूति स्कूल की अलेफिया शाकिर (कांस्य, 68 किग्रा वर्ग), समृद्धि कुकरेजा (कांस्य, 49 किग्रा वर्ग) और पलक सुराना (रजत) ने महाराष्ट्र के पदकों की संख्या में इजाफा किया। स्वर्ण पदक विजेता: मंजिरी तलगांवकर, विरती बेदमुथा, स्वास्तिका और अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। रजत और कांस्य विजेता: सर्वज्ञ, निया दोशी, अनुष्का मुद्री, देवांगी चक्रवर्ती और कई अन्य ने पदक जीते।

जैन स्पोर्ट्स अकादमी

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जैन स्पोर्ट अकादमी के प्रमुख अरविंद देशपांडे और कोच अजीत घरगे, जयेश बाविस्कर, महेश घरगे, रवींद्र धर्माधिकारी, प्रवीण ठाकरे, समीर शेख, मोहम्मद फजल, सुयश बुरकुल, किशोर सिंह, वाल्मिक पाटिल, सोनाली हटकर, घनश्याम चौधरी, उदय सोनावणे, राहुल निभोनरे, सैयद मोहसिन, अब्दुल मोसिन जब्बार, योगेश ढोंगड़े, दीपिका ठाकुर ने कड़ी मेहनत की।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत