-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India U 19 Won By 7 Wickets Against Australia U 19
INDIA U-19 ने जीत के साथ किया शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेटों से रौंदा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Australia U-19 vs India U-19: भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले वनडे में 7 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारतीय अंडर-19 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia U-19 vs India U-19, 1st Youth ODI: भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय युवा टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज किया। इस जीत के साथ भारतीय अंडर-19 की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय अंडर-19 टीम तीन वनडे और दो यूथ टेस्ट खेलने हैं। इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ हो गई है।
ब्रिस्बेन में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 1 रन पर ही दोनों ओपनर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। एलेक्स टर्नर 0 और सिमोन बज 0 पर ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद स्टीवन होगन और विल मालाजचुक के बीच 33 रनों की साझेदारी की।
हालांकि, 17 रन के निजी स्कोर पर विल मालाजचुक आउट हो गए। उसके बाद यश देखमुख भी 35 के स्कोर पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने महज 35 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए। उसके बाद टॉम होगन और स्टीवन होगन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
यह भी पढ़ें: Operation White Ball: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह और जोश
जॉन जेम्स ने खेली नाबाद 77 रनों की पारी
स्टीवन भी 39 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद टॉम भी 41 रन बनाकर चलते बने। आर्यन शर्मा 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से जॉन जेम्स ने पारी को संभाला और नाबाद 77 रन बनाकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। बेन गॉर्डन ने 16 रन बनाए। जॉन जेम्स की पारी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 225 रनों तक पहुंचाया। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए हेनिल पटेल ने 3, किशन कुमार ने 2, कनिष्क चौहान ने 2 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम ने की तेज शुरुआत
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दी। वैभव 22 गेंदों में 38 रन बनाकर 50 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद आयुष म्हात्रे 6 रन बनाकर चलते बने। विहान मल्होत्रा भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू के बीच 150 से ज्यादा की साझेदारी हुई।
वेदांत और अभिज्ञान की शानदार बल्लेबाजी
वेदांत ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। वहीं अभिज्ञान ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 87 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया और सीरीज में 1-0 से बढ़ोतरी भी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए चार्ल्स लैचमुंड ने दो विकेट और हेडन सिल्चर ने 1 विकेट चटकाए।
India u 19 won by 7 wickets against australia u 19
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














