गड़चिरोली किसान आंदोलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

बारिश में भी नहीं डिगे किसान, जमीन अधिग्रहण रद्द होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

MIDC Land Acquisition: गड़चिरोली के आष्टी क्षेत्र में MIDC के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन 26 घंटे से अधिक समय बाद भी जारी है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • आष्टी के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक में 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे शुरू हुआ रास्ता रोको आंदोलन 26 घंटे बाद भी जारी रहा।

  • तेज बारिश के बावजूद किसान आंदोलन स्थल पर डटे रहे और MIDC के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव रद्द करने की मांग की।

  • किसानों ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव वापस लिए बिना आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

Gadchiroli Farmers Protest: एमआईडीसी के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में आष्टी क्षेत्र के किसानों का आंदोलन बारिश के बावजूद जारी है। 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे डॉ. बाबासाहेव आंबेडकर चौक में शुरू हुआ रास्ता रोको आंदोलन 26 घंटे बाद भी जारी रहा।

किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि, वह किसी भी परिस्थिति में अपनी जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। 'हमारी खेती, हमारी जमीन और हमारे परिवार का जीवन बचाओ' का नारा लगाते हुए किसान तेज बारिश के बीच भी सड़क पर डटे हुए हैं। जमीन बचाने की मांग पर अडिग किसानों ने चेतावनी दी है कि, जब तक एमआईडीसी के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव रद्द नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

बारिश भी नहीं रोक पाई

आंदोलन के दौरान आष्टी क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसका किसानों के हौसले पर कोई असर नहीं पड़ा। कई किसान बारिश में भीगते हुए आंदोलन स्थल पर डटे रहे। किसानों का कहना है कि, खेती केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनके परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। इसलिए एमआईडीसी के नाम पर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव पूरी तरह रद्द किया जाना चाहिए। आंबेडकर चौक में जारी रास्ता रोको आंदोलन के कारण आष्टी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। विशेषतः आंदोलनकर्ताओं ने सडक पर ही रात बिताई।

दो दिनों से यातायात की समस्या

आंदोलन के चलते 2 दिनों से यातायात बाधित होने के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है। विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने आंदोलनकारी किसानों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक यह मुलाकात नहीं हो सकी है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई है।

निर्णय लेने तक आंदोलन रखने की किसानों की भूमिका

किसानों ने दो टूक कहा है कि, भूमि अधिग्रहण का फैसला वापस लिए बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा। अब सरकार और प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं तथा भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव वापस लिया जाता है या आंदोलन और तेज होता है, इस पर आष्टी सहित गणपुर, जयरामपुर, मुधोली और आसपास के क्षेत्र के लोगों की नजरें टिकी हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत