छत्रपति संभाजीनगर चोरी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

रात की ड्यूटी पर गईं, सुबह लौटीं तो टूटा मिला ताला, नर्सिंग अधिकारी के घर से 4.61 लाख के गहने चोरी

Military Officer House Burglary: छत्रपति संभाजीनगर के छावनी क्षेत्र स्थित गोलकोंडा इन्क्लेव में सैन्य अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी के घर से 4.61 लाख रुपए के सोने-हीरे के गहने और नकदी चोरी हो गई।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: सैन्य अस्पताल में तैनात नर्सिंग अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने और हीरे के आभूषण तथा पांच हजार रुपये नकद समेत 4 लाख 61 हजार 832 रुपए का सामान चोरी कर लिया।

वारदात छावनी क्षेत्र के गोलकोंडा इन्क्लेव में 16 और 17 सितंबर की दरमियानी रात हुई। इसी परिसर में मेजर सुमित चामले और लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीधरन के घर में भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

एक ही परिसर में तीन सैन्य अधिकारियों के घर निशाना

पुलिस के अनुसार जीना विमल जॉर्ज सैन्य अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी हैं। 16 सितंबर की रात आठ बजे से 17 सितंबर की सुबह 8.30 बजे तक उनकी रात की ड्यूटी थी। ड्यूटी पर जाने से पहले उन्होंने घर में ताला लगाया था। सुबह करीब नौ बजे लौटने पर चाबी से ताला नहीं खुला। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली बंदना अमित से हथौड़ा लेकर ताला तोड़ा गया।

सुबह घर लौटीं तो खुला राज

घर के भीतर प्रवेश करने पर बैठक में आईपैड खुला पड़ा था। शयनकक्ष में कपड़े और सामान बिखरा हुआ था। पलंग पर रखे आभूषणों के डिब्बे भी खुले मिले। अलमारी में कपड़ों के नीचे रखे गहने और दूसरे कमरे में रखे पर्स से पांच हजार रुपए गायब थे।

हीरे-सोने के आभूषण ले गए

चोरी हुए सामान में हीरे और सोने का हार, हीरे और सोने की चेन, सोने की अंगूठियां, चूड़ियां तथा कानों के दो आभूषण शामिल हैं। नकदी समेत चोरी हुए सामान की कुल कीमत 4 लाख 61 हजार 832 रुपए बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस, डॉग स्क्वाड और उंगलियों के निशान विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिसर और घर की जांच कर साक्ष्य जुटाए। एक ही परिसर में तीन सैन्य अधिकारियों के घरों में चोरी सामने आने से पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में छावनी पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक सचिन गाडेकर आगे जांच कर रहे हैं।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें