DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए कैंपस में वोटिंग शुरू हो गई है। 2.75 लाख से अधिक छात्र मतदान करेंगे, जबकि ABVP, NSUI समेत अन्य छात्र संगठन मैदान में हैं।
DUSU Election 2026 LIVE
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए मतदान शुरुसोर्स-AI

DUSU Election 2026 Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए आज कैंपस में मतदान शुरू हो गया है। 2.75 लाख से अधिक छात्र दो चरणों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों, ड्रोन, CCTV और बॉडी-वॉर्न कैमरों की निगरानी में वोटिंग कराई जा रही है। डूसू अध्यक्ष पद के लिए ABVP से यश डबास का मुकाबला NSUI के विजय शंकर मीणा से है। कुल मिलाकर, अध्यक्ष पद के लिए 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए 20, सचिव के लिए 24 और संयुक्त सचिव के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहली चरण में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

चुनाव से जुड़े हर बड़े अपडेट, मतदान प्रतिशत और नतीजों की पल-पल की जानकारी इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

DUSU Voting Live: पहली शिफ्ट में मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा

अतिरिक्त DCP पुखराज के गुप्ता ने कहा आज DUSU का चुनाव है। पहली शिफ्ट में चुनाव का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने अपने नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। हर कॉलेज के गेट पर पिकेट और बैरिकेडिंग की गई है। हमने कुछ स्थानों पर वाहन-मुक्त क्षेत्र बनाया है ताकि बच्चों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

DUSU Election 2026 LIVE: DUSU छात्र संघ चुनाव के लिए कैंपस में 8.30 बजे वोटिंग होगी शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए आज कैंपस में मतदान 8.30 बजे शुरु हो जाएगा । 2.75 लाख से अधिक छात्र दो चरणों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Delhi University Election LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच डूसू चुनाव, सुबह 8:30 बजे से वोटिंग शुरू

दिल्ली DCP नॉर्थ निहारिका भट्ट ने कहा DUSU चुनाव के लिए आज वोटिंग का दिन है, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। हमारे पास नॉर्थ पुलिस से पर्याप्त लोकल पुलिस बल मौजूद है। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की गई है। दिल्ली पुलिस और बाहरी फोर्स मिलाकर लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Delhi University Election LIVE 2026: फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स की ओर आने -जाने वाली गाड़ियों की पुलिस कर रही जांच

दिल्ली फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स के पास पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स की ओर जाने वाले रास्ते पर गाड़ियों की जांच कर रही है, जहां आज DUSU चुनाव हो रहे हैं।

DUSU Election Deshbandhu College LIVE 2026: देशबंधु कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। कालकाजी के देशबंधु कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Delhi University Election LIVE 2026: एबीवीपी करेगी क्लीन स्वीप-आर्यन मान

डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने मीडिया को बताया कि मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्रों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है। उनका कहना है कि इस वर्ष विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 4-0 के अंतर से जीत दर्ज करेगी।

Delhi University Election LIVE 2026: इस बार विद्यार्थी परिषद 4-0 से विजयी होगी- इशू मौर्य

ABVP केउपा ध्यक्ष पद के उम्मीदवार इशू मौर्य ने कहा इस बार हमारा मुख्य मुद्दा हॉस्टल की सुविधा का है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में छात्र प्रतिनिधित्व हो। इस बार चुनाव का माहौल बहुत अच्छा है। GEN-Z राष्ट्रवाद के साथ है। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार विद्यार्थी परिषद 4-0 से विजयी होगी।

Delhi University Election LIVE 2026: GEN-Z स्पष्ट रूप से NSUI के साथ हैं- वीर चतरथ

NSUI के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर चतरथ ने DUSU चुनाव पर कहा, हमारे मुद्दे बहुत स्पष्ट हैं और छात्र-केंद्रित हैं। हमारा मुख्य मुद्दा हॉस्टल का है। GEN-Z स्पष्ट रूप से NSUI के साथ हैं, यह बात सभी जानते हैं। NSUI 4-0 से यह चुनाव जीतेगी।

Delhi University Election LIVE 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र विद्यार्थी परिषद को वोट कर रहे हैं- आर्यन मान

DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने DUSU चुनाव पर कहा, इस वर्ष विद्यार्थी परिषद सबसे पहले PG और हॉस्टल के लिए लड़ाई लड़ेगी। हमारी यह मांग है कि यूनिवर्सिटी में रेंट कंट्रोल एक्ट आना चाहिए और यूनिवर्सिटी में बाहर से आए छात्रों के लिए हॉस्टल खुलने चाहिए, यही हमारी प्रमुख मांग रहेगी। आज पुलिस का छात्रों के साथ अच्छा समन्वय है। जिस तरीके से पिछले एक साल में हमने काम किया, छात्र विद्यार्थी परिषद को पसंद कर रहे हैं। इस वर्ष मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि विद्यार्थी परिषद 4-0 से विजयी रहेगी।

DUSU President Election LIVE 2026: स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में पहुंच कर छात्र कर रहे वोटिंग

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है और छात्र वोट डालने के लिए अलीपुर के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज पहुंच रहे हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: DUSU के चुनाव में विद्यार्थी परिषद बड़ी जीत दर्ज करेगी- प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, DUSU के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बड़ी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि छात्रों का माहौल विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नीतियों और उसके पक्ष में है।

DUSU Election 2026 LIVE: ड्रोन और CCTV के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है- DCP राजेंद्र प्रसाद

दिल्ली शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने DUSU चुनाव को लेकर कहा, आज DUSU चुनाव हैं और शाहदरा के 2 कॉलेजों में चुनाव हैं। यहां पर्याप्त फोर्स तैनात है। ड्रोन और CCTV के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। अभी मतदान शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है।

DUSU Election 2026 LIVE: चारों सीटें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीतेगा- हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, युवाओं में राष्ट्रवादी चेतना बनी रहनी चाहिए। आज DUSU का चुनाव है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवादी विचारधारा वाला दल है, जो छात्रों के हितों के बारे में ही सोचता है।आज DUSU का चुनाव है और दिल्ली में विद्यार्थी परिषद का अच्छा वर्चस्व है। मैं मानता हूं कि इस बार भी चारों सीटें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीतेगा।

DUSU Election 2026 LIVE: ABVP काफी अच्छा करती भी दिख रही है- राजीव रंजन

बिहार JD(U) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, दिल्ली यूनिवर्सिटी निसंदेह छात्र संघ के चुनाव के दृष्टि से बेहद अहम है और विचारधाराओं पर आधारित छात्र संगठन काफी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं। लेकिन जमीनी रिपोर्ट है, ABVP काफी अच्छा करती भी दिख रही है। और इसलिए ऐसा लगता है कि आने वाले चुनाव में छात्रों की पहली पसंद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हो सकती है।

DUSU Election 2026 LIVE: DUSU चुनाव ABVP ने NSUI कार्यकर्ता पर वोटरों को भ्रमित करने का आरोप लगाया

DUSU चुनाव के मतदान के दिन ABVP ने आरोप लगाया कि NSUI से जुड़े एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर गलत पैनल नंबर बांटते हुए पकड़ा गया। ABVP के अनुसार, संबंधित कार्यकर्ता की पहचान देवेंद्र दानु (CLC छात्र) के रूप में की गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ABVP ने इस घटना पर निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया बनाए रखने की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

DU Student Union Election2026 LIVE: NSUI विनोद झाखड़ ने उठाया हॅास्टल का मुद्दा

विनोद झाखड़ ने हॅास्टल जैसे अन्य मुद्दों को उठाते हुए एनएसयूआई वोट देने की अपील की

DUSU Election 2026 LIVE: कन्हैया कुमार ने DUSU - 6,4,1,2 पर वोट देने की अपील की है

कन्हैया कुमार ने एनएसयूआई के मुद्दों को याद द‍िलाते हुए छात्रों को मतदान करने की अपील की है।

DUS ABVP VS NSUI Election 2026 LIVE: साथियों, ये लड़ाई अब केवल चुनाव की नहीं, लोकतंत्र को बचाने की है- विजय शंकर मीणा

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने कहा की वोटिंग शुरू हुए 2 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। जब विरोधियों को अपनी ज़मीन खिसकती दिख रही है, तो वे डराने-धमकाने, सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराने और पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग करने पर उतर आए हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: मुझे पूरा भरोसा है कि ABVP 4-0 से जीतेगी- यश डबास

ABVP की ओर से DUSU अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास ने कहा, हमारा मुख्य मुद्दा सभी हॉस्टलों और PG का सेफ्टी ऑडिट करवाना, हर कॉलेज में लड़कियों के लिए नए हॉस्टल बनवाना और PG व हॉस्टलों के लिए हेल्पलाइन शुरू करना होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि ABVP 4-0 से जीतेगी।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव के बीच NSUI के अर्जुन चापराना को पुलिस ने हिरासत में लिया

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव के बीच NSUI के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अर्जुन चापराना को पुलिस ने हिरासत में लिया

DUSU Election 2026 LIVE: चुनाव के दौरान हंसराज हंस कॉलेज के बाहर नारे बाजी कर रहे ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस मे भिड़

चुनाव के दौरान हंसराज हंस कॉलेज के बाहर नारे बाजी कर रहे ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए। दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभालकर दोनों ही छात्र संघों को कार्यकर्ताओं को अलग किया। ABVP कार्यकर्ताओ का आरोप है कि NSUI प्राइवेट गुंडे और असमाजिक तत्वों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: ABVP चारों पैनलों पर जीत रही है-अभिषेक

ABVP कार्यकर्ता अभिषेक ने कहा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चारों पैनलों पर जीत रही है। पर यहाँ के NSUI के लोग, निर्दलीय लोग बौखला रहे हैं। तो क्या करते हैं कि हम नारे वगैरह भी नहीं लगा पा रहे हैं। हम पर्चे बाँट रहे हैं, तो हमारे हाथों से पर्चे खींच ले रहे हैं। पर्चे खींच लेते हैं, उनको कुछ कहते हैं तो गालियाँ दे रहे हैं।बाहर के गुंडे बुलाए हुए हैं, हमको मारने के लिए भेज रहे हैं। NSUI वाले, निर्दलीय वाले यहाँ गुंडागर्दी कर रहे हैं। बाहर के लोग आकर लोगों को मार रहे हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: BJP, RSS और ABVP के खिलाफ वोट कर रहे हैं छात्र: NSUI प्रेसिडेंट विनोद जाखड़

DUSU चुनाव पर NSUI के नेशनल प्रेसिडेंट विनोद जाखड़ ने कहा कि चुनाव चल रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने बहुत अच्छा काम किया है, वे BJP, RSS और ABVP के खिलाफ वोट कर रहे हैं जिन ताकतों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को बर्बाद कर दिया है। उन्हें सत्य निकेतन की घटना याद है, जहां BJP और ABVP के करप्शन की वजह से स्टूडेंट्स को कुचलकर मार डाला गया था। BJP ने इसमें अपनी पूरी ताकत लगा दी है। उनके MLA, मेयर और MCD के अधिकारी सभी वहां मौजूद हैं, चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह चुनाव स्टूडेंट्स का है। NSUI का बनाया पैनल बहुत अच्छा है। NSUI ने सोशल जस्टिस के सिद्धांत को बनाए रखा है। राहुल गांधी पूरे देश में सोशल जस्टिस की बात कर रहे हैं। उनका मैसेज है कि जो लोग लाइन में सबसे पीछे हैं, उन्हें आगे लाया जाना चाहिए और उन्हें रिप्रेजेंटेशन का मौका दिया जाना चाहिए। यह रोक सिर्फ NSUI पर लागू होती है, ABVP पर नहीं, प्रिंसिपल के ऑफिस के अंदर भी ABVP के बैनर लगे हैं। मैं कहूंगा कि NSUI को हर मोड़ पर रोका गया है। अभी भी, जब वोटिंग चल रही है, NSUI वर्कर्स को गिरफ्तार किया जा रहा है और ABVP के सदस्य उन पर हमला कर रहे हैं। NSUI क्लीन स्वीप की ओर अग्रसर चारों सीटें जीतना ABVP को अस्त-व्यस्त हालत में छोड़ देना।

DUSU Election 2026 LIVE: छात्रों से भी अपील है कि यह लोकतंत्र का पर्व है, इसको अच्छे से मनाएं: ABVP संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लक्ष्यराज सिंह

ABVP की ओर से संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लक्ष्यराज सिंह ने DUSU चुनाव पर कहा, चुनाव में छात्रों के साथ प्रशासन पूरी सहायता कर रहा है। यहां पर्याप्त सुरक्षा तैनात है ताकि कोई भी घटना ना हो। मेरी छात्रों से भी अपील है कि यह लोकतंत्र का पर्व है, इसको अच्छे से मनाएं और प्रेम के साथ वोट करें। सभी वोट जरूर दें।

DUSU Election 2026 LIVE: NSUI हार की बैखलाहट में है: DUSU कार्यकारी अध्यक्ष आर्यन मान

DUSU कार्यकारी अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा, NSUI हार की बैखलाहट में है। उन्हें पता है कि ABVP 4-0 से जीत रही है। NSUI फेक आईडी कार्ड बनाकर बोगस वोट करा रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: ABVP छात्रों ने NSUI के खिलाफ नारेबाजी की

दिल्ली में DUSU स्टूडेंट यूनियन चुनाव 2026 के लिए दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान, ABVP के समर्थकों ने लॉ सेंटर के बाहर पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए और NSUI के खिलाफ नारे लगाए।

संबंधित खबरें

No stories found.