मोमिनपुरा में दबंगई! दुकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंका, अवैध कब्जे पर मकान मालिकों पर केस दर्ज

Nagpur Tenant Dispute: नागपुर के मोमिनपुरा में मकान मालिकों पर किरायेदार की दुकानों के ताले तोड़कर अवैध कब्जा करने और सामान बाहर फेंकने का आरोप है। तहसील पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया।
Nagpur Shop Lock Breaking Case
मोमिनपुरा में दुकान का ताला तोड़कर फेंका सामान बाहरप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Shop Lock Breaking Case: नागपुर मोमिनपुरा इलाके में मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। नूरी प्रेस के सामने स्थित अब्दुल सत्तार कॉम्प्लेक्स के मालिकों पर किरायेदार की दुकान के ताले तोड़कर जबरन कब्जा करने और दुकान का सामान बाहर फेंकने का आरोप लगा है।

घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। शिकायत मिलने के बाद तहसील पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान मोहम्मद सोहेल मोहम्मद जमील और मोहम्मद शारिक मोहम्मद अकील के रूप में हुई है। उनके खिलाफ तकिया दीवानशाह, मोमिनपुरा निवासी अश्फाक अहमद शेख (68) की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

Nagpur Shop Lock Breaking Case
क्या 12 साल किराए पर रहने के बाद मालिक बन सकता है किराएदार, क्या कहता है नियम

दुकान के ताले तोड़कर सामान बाहर फेंकने का आरोप

अश्फाक अहमद शेख अपने बेटे के साथ अब्दुल सत्तार कॉम्प्लेक्स में यादगार साड़ी एंड क्लॉथ सेंटर नामक दुकान चलाते हैं। शिकायत के मुताबिक, दुकान पर उनका किरायेदारी का कब्जा था। आरोप है कि कॉम्प्लेक्स के मालिकों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और अंदर रखा सामान बाहर निकालकर लावारिस हालत में फेंक दिया।

दुकानदार को जब घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद दुकान को लेकर विवाद बढ़ गया और काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी चलती रही।

मामला तहसील थाने पहुंचा

विवाद बढ़ने के बाद मामला तहसील नागपुर पुलिस थाने पहुंचा। अश्फाक अहमद शेख की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दुकान पर किसका कानूनी कब्जा था, ताले किस परिस्थिति में तोड़े गए और सामान बाहर निकालने के पीछे क्या वजह थी, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com