नासिक में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा, 10 दिन में 5.40 करोड़ का माल जब्त

Nashik FDA Action On Food: नासिक संभाग में त्योहारों से पहले FDA ने 36 ठिकानों पर छापेमारी कर 5.40 करोड़ रुपये का संदिग्ध खाद्य मुद्देमाल जब्त किया। 2,155 किलो बर्फी भी पकड़ी गई।
Nashik FDA Seizes Suspected Food Items
आयुक्त तुकाराम मुंढे और FDA की कार्यवाई(सोर्सः डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Nashik FDA Seizes Suspected Food Items: आगामी त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी कर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) ने कड़ा शिकंजा कस दिया है।

त्योहारों के मद्देनजर नासिक संभाग में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

10 दिनों में FDA ने 36 जगहों पर की छापेमारी

पिछले केवल 10 दिनों के भीतर विभाग की टीमों ने संभाग के विभिन्न जिलों में 36 स्थानों पर छापेमारी कर कुल 5 करोड़ 40 लाख 16 हजार 621 रुपये का संदिग्ध व मिलावटी मुद्देमाल जब्त किया है। जब्त की गई सामग्रियों में भारी मात्रा में पाश्चराइज्ड मक्खन, देसी घी, क्रीम, खाद्य तेल, मिठाइयां, फलों का गूदा (पल्प) और अन्य दैनिक खाद्य सामग्री शामिल हैं।

यह पूरी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे और सहआयुक्त (खाद्य) मंगेश माने के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में अमल में लाई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों में मिठाई, दुग्ध उत्पाद, मसाले, सूखे मेवे और एडिबल ऑयल की बढ़ती मांग का गलत फायदा उठाने वाले व्यापारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

द्वारका में निजी बसों से पकड़ी गई बर्फी

11 सितंबर की तड़के नासिक शहर के व्यस्त द्वारका चौराहे पर दो ट्रैवल बसों को रोककर ली गई तलाशी में 2,155 किलो संदिग्ध बर्फी जब्त की गई। इसके अलावा रविवार कारंजा, पंचवटी पेठ रोड और जेल रोड स्थित सुपर मार्केट से वेज फैट, रिफाइंड सोयाबीन तेल, गुड़ और घी के संदिग्ध सैंपल लेकर स्टॉक को सील किया गया। धुले, जलगांव, पाचोरा, संगमनेर, श्रीरामपुर और सावेडी में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

सैंपल लैब भेजे गए; दोष सिद्ध होने पर होगी जेल

प्रशासन द्वारा सभी जब्त खाद्य पदार्थों के कानूनी नमूने (सैंपल्स) लेकर उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के कड़े प्रावधानों के तहत मिलावटखोरों पर सीधे आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।

Nashik FDA Seizes Suspected Food Items
ठाणे की 54 साल पुरानी जर्जर सोसायटी का पुनर्विकास अटका, 210 दिन से मनपा में लंबित फाइल, 106 परिवारों को इंतजार

नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ

नासिक संभाग के अन्न व औषधि प्रशासन की ओर से कहा गया है कि खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थ बनने या बिकने की आशंका हो, तो नागरिक तुरंत एफडीए के आधिकारिक पोर्टल https://com-plaints.mahafda.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com