कोरपना ग्राम पंचायत चुनाव  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर के कोरपना की 52 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण घोषित, चुनाव की बढ़ी हलचल

Gram Panchayat Reservation Draw: चंद्रपुर के कोरपना तहसील की 52 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण ड्रा निकाला गया। SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग के लिए सीटें तय हुईं।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Gram Panchayat Election: चंद्रपुर जिले के कोरपना तहसील की 52 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए शुक्रवार को तहसील कार्यालय में आरक्षण ड्रा निकाला गया। इस दौरान तहसीलदार पल्लवी आखरे, नायब तहसीलदार करिश्मा वासेकर, संजय भगत, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए शेरज बुज और सांगोड़ा, अनुसूचित जाति के लिए विरूर गाडेगांव, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए निमणी व गाड़ेगांव तथा अनुसूचित जनजाति के लिए अंतरगांव, भोयगांव, कोडशी खुर्द आरक्षित किए गए हैं।

कोरपना में सरपंच पदों का आरक्षण तय

नागरिकों के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला के लिए लोणी, वनोझा व भरोसा, जबकि ओबीसी के लिए तळोधी, कवठाला व नांदगांव आरक्षित हैं। सामान्य महिला के लिए कोडशी बुज, जेवरा, नारंडा, कढोली खुर्द, बाखडर्डी, कुकुडसाथ व कातलाबोडी तथा सामान्य वर्ग के लिए शेरज खुर्द, पिंपरी, माथा, नोकारी, धानोली, कन्हालगांव व आवारपुर आरक्षित हुए हैं। इसके अलावा पेसा क्षेत्र की

SC-ST, OBC और सामान्य वर्ग को मिली सीटें

अनुसूचित जनजाति के लिए हिरापुर, बीबी, नांदा, पिपर्डा, वनसडी, येरगव्हाण, वडगांव, चनई बु., रूपापेठ, परसोडा, दुर्गाडी व उपरवाही तथा पेसा क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति महिला के लिए थूटरा, लखमापुर, पिंपलगांव, सोनुलीं, बेलगांव, खिर्डी, मांडवा, सावलगिरा, पारडी, कोठोडा बु., मांगलगिरा व येरगव्हाण के सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। अब चुनाव घोषणा की प्रतीक्षा है।

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी