बंजारा समाज का विराट मोर्चा 6 को, अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज़

Banjara community: बंजारा आरक्षण कृति समिति की ओर से अनुसूचित जनजाति (ST) में बंजारा समाज को शामिल करने की मांग को लेकर राज्यभर में आंदोलन तेज़ हो गया है।
बंजारा समाज का विराट मोर्चा 6 को
बंजारा समाज का विराट मोर्चा 6 को (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yavatmal District: बंजारा आरक्षण कृति समिति की ओर से अनुसूचित जनजाति (ST) में बंजारा समाज को शामिल करने की मांग को लेकर राज्यभर में आंदोलन तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में 6 अक्टूबर को यवतमाल शहर में विराट जनआक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा।

इस मोर्चे की जानकारी समिति के जिलाध्यक्ष डॉ.टी.सी. राठोड़ ने पत्रकार परिषद में दी। उन्होंने बताया कि अब तक महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में 21 भव्य मोर्चे निकाले जा चुके हैं और सभी स्थानों पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है।

तो यह आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा

समाज की यह मांग कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों से लंबित है। केंद्र और राज्य सरकार को कई बार निवेदन दिए जाने के बावजूद आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। डा.राठोड़ ने कहा कि बंजारा समाज लंबे समय से उपेक्षित और वंचित है। अनुसूचित जनजाति में शामिल होने से समाज को शिक्षा, रोजगा और विकास की मुख्यधारा में स्थान मिलेगा।सरकार यदि समय रहते निर्णय नहीं लेती है, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा।

मोर्चा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 6 अक्टूबर को यवतमाल में होने वाला यह मोर्चा ऐतिहासिक साबित होगा। जिले के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाजबांधव इसमें शामिल होंगे। यह मोर्चा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा।

एकजुटता का परिचय

पत्रकार परिषद में समाज के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने समाजबांधवों से अपील की कि वे 6 अक्टूबर को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें। पत्रकार परिषद में श्रावण पवार, प्रा. प्रवीण पवार, भरत राठोड, मोहन राठोड, किशोर पालतिया आदि उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com