Chhatrapati Shivaji Maharaj Visit History ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: शिवाजी महाराज को संगीतमय अभिवादन, शहर में उत्साह; इतिहास की याद में नागरिकों ने किया विरासत भ्रमण

Sambhajinagar Heritage Walk Event: छत्रपति संभाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की शहर यात्रा के 360 वर्ष पूरे होने पर हेरिटेज वॉक और संगीतमय अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Shivaji Maharaj Visit History: छत्रपति संभाजीनगर छत्रपति शिवाजी महाराज की शहर यात्रा के 360 वर्ष पूरे होने के मौके पर मनपा व इंटैक के संयुक्त प्रयास से आयोजित हेरिटेज वाक व छत्रपति को संगीतमय अभिवादन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

शहर के ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने वाली इस पहल को नागरिकों, इतिहासप्रेमियों, छात्रों व शिवभक्तों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इतिहास में दर्ज उल्लेखों के अनुसार पुरंदर की संधि के बाद आगरा जाते समय छत्रपति का आगमन तत्कालीन औरंगाबाद, अर्थात वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर में हुआ था।

उस समय मिर्झाराजा जयसिंह की छावनी में उनका ठहराव हुआ था। इसी ऐतिहासिक स्मृति को उजागर करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह मकाई गेट से जयसिंगपुरा तक आयोजित वाक के दौरान नागरिकों को शहर के ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी गई।

संस्कृति व संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला

इतिहास से जुड़े विभिन्न स्थलों का महत्य, उनकी विशेषताएं तथा शिवकालीन संदर्भों का विस्तृत वर्णन किया गया, इतिहास व विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस उपक्रम को सभी स्तरों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम में संकेत कुलकर्णी व आदित्य वाघमारे ने मार्गदर्शक के रूप में अध्ययनपूर्ण जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन से नागरिकों को शहर की ऐतिहासिक परंपरा का निकट से परिचय मिला व विरासत को नए दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा प्राप्त हुई इस अवसर पर 'नादाबरी' सगीत टीम की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज को संगीतमय अभिवादन प्रस्तुत किया गया, पारंपरिक व जोतपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित नागरिकों में उत्साह का वातावरण बना व कार्यक्रम में इतिहास, संस्कृति तथा संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला।

संगीतमय अभिवादन प्रस्तुत

कार्यक्रम में महापौर समीर राजूरकर, विपक्ष नेता अब्दुल समीर बिल्डर, मनपा अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील, उप आयुक्त अंकुश पांढरे, सहायक आयुक्त ऋतुजा पाटील, इतिहास विशेषज्ञ डॉ। दुलारी कुरेशी, इटैक के राज्य समन्वयक मुकुंद भोगले, अध्याय समन्वयक माया वैद्य सहित अन्य मौजूद थे।

अतिथियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की शहर यात्रा से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों के संरक्षण के लिए आवश्यकता पर जोर दिया। इसके माध्यम से संवर्धन में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, महापौर ने कहा कि यह जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के लिए मनपा के पर्यटन विभाग व इंटैक के संयुक्त प्रयास से आयोजित किए जाएंगे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी