अकोला मनपा के नई मेयर शारदा खेड़कर व उपमहापौर अमोल गोगे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला मनपा पर भाजपा का कब्जा! शारदा खेड़कर बनीं नई मेयर तो अमोल गोगे उपमहापौर, विपक्ष लगा बड़ा झटका

Akola Mayor Election: अकोला महानगरपालिका में भाजपा ने महापौर और उपमहापौर दोनों पदों पर जीत दर्ज की। शारदा खेड़कर महापौर और अमोल गोगे उपमहापौर बने।

आकाश मसने

Akola New Mayor Sharda Khedkar: अकोला महानगरपालिका में सत्ता के समीकरणों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने महापौर और उपमहापौर पद की बाजी अपने नाम कर ली है। शुक्रवार को हुए महापौर और उप महापौर के चुनाव में भाजपा की पार्षद शारदा खेड़कर महापौर चुनी गईं, जबकि अमोल गोगे उपमहापौर पद पर विजयी रहे। भाजपा ने अपने 38 पार्षदों के साथ शहर सुधार समिति में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 1, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के 3, शिवसेना शिंदे गुट के 1 और एक निर्दलीय सदस्य के समर्थन से कुल 45 मत हासिल किए।

वहीं कांग्रेस आघाड़ी को महापौर और उपमहापौर पद के लिए 32 वोट मिले। चुनाव से पहले विपक्ष ने कई स्तरों पर जोड़-तोड़ और संपर्क साधने की कोशिशें कीं, लेकिन एमआईएम के तीन पार्षदों का तटस्थ रहना और निर्दलीय पार्षद आशीष पवित्रकार का भाजपा को समर्थन देना निर्णायक साबित हुआ। इन दो कारणों ने विपक्ष की सारी रणनीति पर पानी फेर दिया और भाजपा-प्रणित शहर सुधार आघाड़ी का संख्याबल 45 तक पहुंच गया।

इस तरह रहा मतदान

महापौर पद के लिए हुए मतदान में भाजपा की शारदा खेड़कर को 45 मत मिले, जबकि कांग्रेस आघाड़ी की उम्मीदवार सुरेखा काले को 32 मतों पर संतोष करना पड़ा। इसी तरह उपमहापौर पद पर अमोल गोगे को 45 मत मिले, जबकि कांग्रेस आघाड़ी के आज़ाद खान अलियार खान को 32 मत मिले। इस प्रकार दोनों पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज की।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन

चुनाव प्रक्रिया का संचालन पीठासीन अधिकारी एवं अकोला जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने किया। पार्षदों की सहमति से हाथ उठाकर मतदान कराया गया। इस दौरान मनपा आयुक्त डा।सुनील लहाने ने सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य किया।

भाजपा की स्पष्ट बढ़त

इस जीत के साथ भाजपा ने अकोला मनपा में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। विपक्ष की तमाम कोशिशों के बावजूद एमआईएम की तटस्थता और निर्दलीय का समर्थन भाजपा के लिए निर्णायक साबित हुआ। महापौर पद पर शारदा खेड़कर और उपमहापौर पद पर अमोल गोगे की जीत ने भाजपा को मनपा में स्पष्ट बढ़त दिलाई है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें