ठाणे में एकनाथ शिंदे का दबदबा! शिवसेना की शर्मिला गायकवाड़ निर्विरोध बनीं मेयर, BJP को मिला डिप्टी मेयर पद

Thane Mayor Election ठाणे महानगरपालिका में महायुति ने बड़ी जीत दर्ज की है। शिवसेना की शर्मिला पिपोलकर गायकवाड़ निर्विरोध मेयर बनीं। वहीं भाजपा को डिप्टी मेयर पद मिला है।
Shiv Sena Sharmila Pipolkar Gaikwad elected unopposed mayor of Thane Municipal Corporation
नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को पत्र सौंपते अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sharmila Pipolkar Gaikwad Elected Mayor of Thane Municipal Corporation: महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक, ठाणे महानगरपालिका में सत्ता का समीकरण अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह क्षेत्र ठाणे में महायुति (शिवसेना और भाजपा गठबंधन) ने अपनी मजबूती का लोहा मनवाते हुए मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर निर्विरोध जीत हासिल की है।

शर्मिला गायकवाड़ बनीं ठाणे की मेयर

शिवसेना की शर्मिला पिपोलकर गायकवाड़ को ठाणे महानगरपालिका का नया मेयर चुना गया है। खास बात यह रही कि विपक्षी दलों द्वारा कोई उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद उपस्थित रहे, जो यह दर्शाता है कि ठाणे की कमान उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। उनके साथ मंत्री प्रताप सरनाईक भी मौजूद थे।

भाजपा के कृष्णा पाटिल बने डिप्टी मेयर

वहीं महायुति में शिवसेना के सहयोगी दल बीजेपी को डिप्टी मेयर का पद मिला है। भाजपा के कृष्णा पाटिल ठाणे महानगरपालिका के डिप्टी मेयर चुने गए हैं। ठाणे में शिवसेना के बाद 28 सीटों के साथ भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। महापौर बनने वाली शर्मिला पिंपोलकर गायकवाड़ वार्ड 20 व उपमहापौर कृष्णा पाटिल वार्ड 11 से चुनकर ठाणे महानगरपालिका के नगरसेवक बने है।

ठाणे किसके पास कितनी सीटें

बता दें कि 131 सीटों वाली ठाणे महानगरपालिका में बहुमत के लिए 66 सीटों की आवश्यकता होती है। चुनावी नतीजों के अनुसार, शिवसेना ने 75 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था, जबकि भाजपा को 28 सीटें जीती थीं। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कराई है। इसके अलावा एनसीपी (SP) को 12 और एनसीपी को 9 सीटें मिली हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com