सागर शराबकांड के आरोपी शिवांजय का शॉर्ट एनकाउंटर फोटो सोर्स- नवभारत
सागर

सागर शराबकांड: यूपी से गांव लौट रहा 30 हजार का इनामी शिवांजय, पुलिस पर किए 3 फायर तो हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

Sagar Police Encounter : सागर शराबकांड में 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत का कठुआ नाला के जंगल में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Sagar Liquor Case Shivanjay Encounter : सागर के बंडा जहरीली शराबकांड का 30 हजार रुपए का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस से बचकर अपने गांव छापरी पहुंचने की कोशिश में था। पुलिस के मुताबिक, वह उत्तर प्रदेश की ओर से होते हुए गांव लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन की सूचना मिली और बांदरी-बहरोल थाना पुलिस ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी शुरू कर दी। रविवार सुबह करीब 4 बजे कठुआ नाला के पास जंगल में पुलिस और शिवांजय का आमना-सामना हो गया।

सागर एसपी अनुराग सुजानिया के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवांजय बंडा-बहरोल इलाके से होते हुए अपने गांव छापरी पहुंच सकता है। इसके बाद पुलिस टीमों ने इलाके में सर्चिंग शुरू की। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी मुख्य रास्ते से निकल सकता है, जिसके चलते आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ाई गई। इसी दौरान कठुआ नाला के जंगल में उसकी मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे घेर लिया।

पुलिस को देखते ही तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान शिवांजय ने पुलिस टीम को देखते ही तीन फायर किए और मौके से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली शिवांजय के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कट्टा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद

सागर पुलिस के मुताबिक, शिवांजय के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और फरारी के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था।

शराबकांड में अहम कड़ी बताया जा रहा शिवांजय

पुलिस जांच में शिवांजय को कथित शराब सप्लाई नेटवर्क की अहम कड़ी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, शराब तैयार होने के बाद उसे आसपास के गांवों तक पहुंचाने में शिवांजय की भूमिका थी। उसके खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। बंडा शराबकांड में उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

एक और इनामी आरोपी एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया

शिवांजय से पहले शुक्रवार को पुलिस ने इसी मामले में 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी रवि लखेरा को भी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। लगातार दो इनामी आरोपियों के पुलिस कार्रवाई में पकड़े जाने के बाद अब सागर शराबकांड में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि शिवांजय से पूछताछ के बाद शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी और अहम जानकारी सामने आ सकती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह