मध्य प्रदेश में बारिश के बीच ठंड ने पकड़ी रफ्तार फोटो सोर्स- AI
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट, ठंड ने भी पकड़ी रफ्तार, 10 जिलों में 15 से नीचे पारा

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। राज्य में ठंड भी तेजी से बढ़ रही है।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हो रही बारिश।

  • आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट।

  • चक्रवाती तूफान के चलते हो रही बारिश।

  • प्रदेश में तेजी से बढ़ रही ठंड।

Madhya Pradesh Rain Alert : मध्य प्रदेश में एक साथ 2 मौसम देखने को मिल रहे हैं। चक्रवाती तूफान अकवान के चलते प्रदेश में ठंड के सीजन में कुछ जिलों में बारिश भी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को 13 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक चक्रवात सक्रिय है, जिसके चलते अगले 24 घंटों में अनूपपुर, बालाघाट, रीवा, कटनी, सीधी, सतना, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, मैहर, मंडला, मऊगंज और डिंडौरी में बारिश होने की संभावना है।

आज इन जगहों पर छाए रहेंगे बादल

भोपाल मौसम केंद्र का कहना है कि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और ट्रफ एक्टिव है, जिसके चलते सोमवार को जबलपुर-सागर संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे। रविवार को भी आधे राज्य में बादल छाए रहे थे।

प्रदेश के इन शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में ठंड भी रफ्तार पकड़ती जा रही है। 10 जिलों में पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इनेमें शाजापुर के गिरवर में 11.5, बैतूल में 11.7, छतरपुर के नौगांव में 13.2, नीमच के मऊखेड़ा में 13.4, खरगोन और नरसिंहपुर में भी 13.4, ग्वालियर में 13.5, रतलाम में 14.2, भोपाल में 14.6 और धार में पारा 14.8 डिग्री रहा।

इन जिलों में साफ रहेगा मौसम

मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और बादल छाए रहेंगे। वहीं ज्यादातर जिलों में धूप खिली रहेगी। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और निवाड़ी में मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश में क्यों बदल रहा मौसम?

प्रदेश में बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं, जो ठंड बढ़ा रही हैं और दिन के समय में भी ज्यादा ठंडक महसूस हो रही है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव तीन सिस्टमों के कारण पूर्वी हिस्से में आंधी और बारिश देखने को मिल रही है।

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत