ओंकारेश्वर में फिर लगी नाव के इंजन में आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, दूसरे नाविकों ने बचाई जान

Omkareshwar Boat Fire News: ओंकारेश्वर में नर्मदा परिक्रमा के दौरान एक नाव के इंजन में आग लग गई। हादसे के चलते नाव में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
omkareshwar boat accident
ओंकारेश्वर में नाव के इंजन में लगी आगफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ओंकारेश्वर में फिर लगी नाव के इंजन में आग।

  • नाव में सवार यात्रियों में मची अफरा-तफरी।

  • दूसरे नाविकों ने बुझाई आग।

  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल।

Omkareshwar Boat Engine Catches Fire During Narmada Parikrama : खंडवा जिला स्थित तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नावों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार दोपहर नर्मदा परिक्रमा पर निकली नाव नंबर 60 के इंजन में संगम से आगे अचानक आग लग गई। नाव में आग की लपटें उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते पास से गुजर रही दूसरी नाव के चालक ने मदद करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे नाव में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद प्रशासन सक्रिय हुआ। नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी के निर्देशन में संबंधित नाव का इंजन जब्त कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच की तैयारी की जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

एक सप्ताह में तीसरी बार आग, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

ओंकारेश्वर में नाव में आग लगने की यह एक हफ्ते के अंदर तीसरी घटना है। इससे पहले भी यहां 5 से 6 नावों के इंजन में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सवाल ये है कि जिम्मेदारों ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है?

कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

नावों में पेट्रोल से संचालित इंजनों के कारण नाविकों में भी दहशत का माहौल है। नर्मदा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक नावों के माध्यम से यात्रा करते हैं। ऐसे में लगातार हो रही आगजनी की घटनाएं किसी बड़े हादसे की आशंका की ओर इशारा कर रही हैं।

omkareshwar boat accident
ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा: नर्मदा में नाव के इंजन में लगी आग, यात्रियों को दूसरी बोट में किया गया शिफ्ट

सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच जरूरी

खंडवा के ओंकारेश्वर में नाव में आग की लगातार सामने आ रही घटनाएं नावों के इंजनों की तकनीकी जांच, ईंधन व्यवस्था और सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े करती हैं। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं को देखते हुए सख्त कदम उठाने और व्यापक जांच की जरूरत है नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा जनहानि के रूप में सामने आ सकता है।