गुलाब (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Rose Benefits For Skin: सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत और स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है गुलाब का फूल

Rose Benefits: गुलाब की मनमोहक खुशबू किसी का भी मूड बेहतर बना सकती है। गुलाब की पंखुड़ियों, गुलाब जल और गुलकंद से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। गुलाब में एंटी ऑक्सीडेंट और बायोएक्टिव होते हैं।

रीता राय सागर

Health Benefits Of Rose: आयुर्वेद में सदियों से गुलाब का इस्तेमाल कई घरेलू उपचार के लिए किया जाता रहा है। गुलाब की पंखुड़ियां, गुलकंद और गुलाब जल शरीर को भीतर से ठंडक पहुंचाते हैं। कई बड़े-बड़े ब्यूटी ब्रांड्स भी गुलाब का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए करते हैं।

आइए जानते हैं स्किन और सेहत के लिए गुलाब के फायदे।

त्वचा को मिलता है नेचुरल ग्लो

गुलाब जल लंबे समय से स्किन केयर का हिस्सा रहा है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने, एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने और चेहरे को ताजगी देने में मदद करता है। नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और फ्रेश नजर आती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में भी सहायक माने जाते हैं। इसे फेसपैक की तरह या फिर रोज वॉटर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

गुलाब (फोटो.सोशल मीडिया)

पाचन की समस्या से निजात

गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया गया गुलकंद पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की गर्मी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक देता है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी गुलाब का उफयोग पाचन संबंधी समस्याओं को सुलझाने के लिए किया जाता रहा है।

मूड को बनाता है बेहतर

गुलाब की हल्की और भीनी-भीनी खुशबू मन को शांत करने का काम करती है। इसकी सुगंध तनाव और मानसिक थकान को कम करके मूड को बेहतर बनाती है। इसी वजह से अरोमाथेरेपी में भी गुलाब के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे नींद अच्छी आती है।

गुलाब (फोटो.सोशल मीडिया)

इम्यूनिटी बूस्टर

गुलाब की पंखुड़ियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और कुछ जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों में फ्लेवोनॉयड्स, फिनॉलिक कंपाउंड्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और कोशिकाओं की सुरक्षा करने में मदद करते हैं।

आंखों को भी देता है ठंडक

लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने या धूल-मिट्टी के संपर्क में रहने से आंखों में जलन और थकान महसूस होती है। ऐसे में शुद्ध और सुरक्षित गुलाब जल आंखों को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। लेकिन, आंखों में किसी भी उत्पाद का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

गुलाब (फोटो.सोशल मीडिया)

गुलाब के अन्य इस्तेमाल

  • गुलाब जल
  • गुलकंद
  • गुलाब की हर्बल चाय
  • फेस पैक
  • स्किन टोनर
  • शरबत या अन्य पेय पदार्थ
  • एसेंशियल ऑयल

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट