-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Raksha Bandhan 2026 Eye Makeup Looks Festive Makeup Tips
Raksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ
- Written By: रीता राय सागर
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर अगर आप अपने फेस्टिव लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो सही आई मेकअप का चुनाव जरूरी है। आई मेकअप के ट्रेंडी लुक्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan 2026 Eye Makeup: रक्षाबंधन आने ही वाला है और यह हर भाई-बहन के लिए एक खास दिन होता है। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस त्योहार में लड़कियां अपने लुक को लेकर बेहद सजग रहती है और महीनों पहले से ही राखी की तैयारियां शुरु कर देती हैं।
जब लुक की बात हो रही हैं, तो मेकअप की भी होगी और मेकअप में आंखों का मेकअप पूरे चेहरे की सुंदरता को बदल देता है। इस स्टोरी में आपको आई मेकअप से जुड़ी जानकारी देंगे, जो आपके फेस्टिव ग्लैम में चार चांद लगा देंगे।
रोड गोल्ड आई मेकअप
राखी पर स्टाइलिश दिखने के लिए आप शिमरी और रोज गोल्ड आई मेकअप चुन सकती हैं। ऐसे में, आपको आंखों पर रोज गोल्ड आई शैडो के साथ ब्लैक आई लाइनर लगाना होगा। आप चाहें, तो लोवर लैशलाइन पर भी रोज गोल्ड आई शैडो या ग्लिटर अप्लाई कर सकती हैं। ध्यान रहे कि कंप्लीट लुक के लिए इसके बाद मस्कारा लगाना बिल्कुल न भूलें।
सम्बंधित ख़बरें
Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
Festive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्ट
Raksha Bandhan 2026: भारत की 5 सबसे महंगी और अनोखी राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
मैट फिनिश आई मेकअप
रक्षाबंधन पर अगर आप कोई हैवी सूट पहनने का सोच रही हैं, तो बोल्ड लुक के लिए मैट आई मेकअप अच्छा लग सकता है। बारिश के मौसम में यह मेकअप लुक गर्मी और उमस के लिए भी एकदम बेस्ट है, क्योंकि यह काफी देर तक टिका रहेगा और आपकी ड्रेस का लुक भी खराब नहीं होगा। ऐसे में, आपको लाइट आइशैडो के साथ बोल्ड आईलाइनर और हल्का ब्लश यूज करना होगा।
आई मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
स्मोकी आईज
स्मोकी आईज सदाबहार फैशन ट्रेंड में रहता है। इस रक्षाबंधन पर आप इसे भी चुन सकती हैं। सबसे पहले आपको अपर और लोअर लैशलाइन पर डार्क काजल लगाना होगा और फिर स्केच आईलाइनर यूज करना होगा। ध्यान रहे, कि स्मोकी लुक के लिए लिक्विड की बजाय जेल या स्केच आईलाइनर बेस्ट होता है। आखिर में आई बड की मदद से स्मज कर लें और काजल लगाकर लुक को कंप्लीट कर लें।
बोल्ड आई लाइनर
बोल्ड आई लाइनर शार्प जॉ लाइन वाली लड़कियों पर अधिक फबता है, क्यों यह उनके जॉ लाइन को भी खूबसूरती से निखारता है। इसमें आईशैडो से अधिक आई लाइनर का इस्तेमाल अधिक होता है। लुक को ग्लैमरस बनाने में हैवी लाइनर लगाना भी काफी अच्छा ऑप्शन है। खासतौर से तब जब आपके पास मेकअप के लिए ज्यादा वक्त न हो और जल्दबाजी में तैयार होना हो।
आई मेकअप (फोटो.सोशल मीडिया)
इन बातों का रखें ख्याल
यदि आपको पिक्चर परफेक्ट आई मेकअप चाहिए, तो गहरे स्मोकी आई मेकअप की बजाय हल्के ब्लेंडेड आईशैडो, सॉफ्ट आईलाइनर और नाजुक शिमर का चयन करना चाहिए। इसके साथ ही भारतीय स्किन टोन पर शैम्पेन गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्रॉन्ज और सॉफ्ट ब्राउन जैसे शेड्स बेहद खूबसूरत लगते हैं और लगभग हर तरह के ब्राइडल आउटफिट के साथ आसानी से मेल खाते हैं।
इसके साथ ही आईब्रो का भी ध्यान रखना जरूरी है। आइब्रो को जरूरत से ज्यादा गहरा या शार्प बनाने की बजाय उन्हें हल्के हाथों से भरें, ताकि चेहरा नेचुरल और बैलेंस दिखाई दे।
Raksha bandhan 2026 eye makeup looks festive makeup tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ
Jul 16, 2026 | 01:10 PMकेसी सिन्हा तो झांकी है… बांकीपुर उपचुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स, ‘धन-सुराज’ को लेकर BJP का नया सियासी वार
Jul 16, 2026 | 01:07 PMVance US Iran: अमेरिका के वीपी वेंस की ईरान को लेकर रणनीति, सेना और कूटनीति पर दिया बहुत अधिक जोर
Jul 16, 2026 | 12:58 PMसरकारी बंगला नहीं मिला तो एकनाथ शिंदे से नाराज हुए सचिन अहीर, ठाकरे गुट को छोड़ शिवसेना में हुए थे शामिल
Jul 16, 2026 | 12:56 PMनागपुर ड्रेनेज लाइन विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा कदम; मौके के मुआयने के लिए नियुक्त किया कोर्ट कमिश्नर
Jul 16, 2026 | 12:55 PMइंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का शक, 18 टन चावल से भरा ट्राला पकड़ा, जांच में जुटा खाद्य विभाग
Jul 16, 2026 | 12:54 PMनवी मुंबई में बड़ा फैसला: घनसोली सिम्प्लेक्स सोसायटियों का क्लस्टर योजना से होगा पुनर्विकास; अधिसूचना जारी
Jul 16, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














