-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Eye Care Tips How To Remove Eye Strain And Burning Sensation Using Cold Cotton Pads
Eye Care: गर्मियों में आंखों की जलन ने कर दिया है बुरा हाल? अपनाएं सिर्फ यह एक नुस्खा; मिनटों में मिलेगा आराम
- Written By: प्रीति शर्मा
Eye Care Tips: गर्मियों में मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल और लू से आंखों में होने वाली जलन, लालिमा और थकान अक्सर परेशान कर देती है। ऐसे में आंखों को आराम देने के लिए ठंडा कॉटन पैड रामबाण इलाज है।

आंखों पर कॉटन पैड रखते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
Eye Care Tips In Summer: गर्मियों में तेज धूप, उमस और गर्म हवाएं अक्सर हमारी आंखों पर बुरा प्रभाव डालती है। इसके अलावा आज के डिजिटल युग में लोगों को घंटों काम या पढ़ाई के सिलसिले में स्क्रीन के आगे बैठना पड़ता है। यही कारण है कि डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या काफी बढ़ गई है। इसमें आंखों में सूखापन, भारीपन और जलन महसूस होती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।
आज हम आपको गर्मियों में आंखों की देखभाल का एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जो मिनटों में आराम दे सकता है। आंखों की देखभाल के लिए कोल्ड कॉटन पैड का इस्तेमाल सबसे आसान, सुरक्षित और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। यह आंखों की गर्मी को शांत करने और थकान मिटाने के लिए सबसे प्राकृतिक तरीके है। यह उपाय बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के लिए सुरक्षित है।
इस्तेमाल करने का तरीका
- आंखों को तुरंत राहत देने के लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले अपने चेहरे को ताजे और साफ पानी से धो लें ताकि पसीना और धूल-मिट्टी साफ हो जाए।
- दो साफ और नरम सूती पैड लें। इन्हें एक कटोरी ठंडे पानी में डुबोएं। ध्यान रहे कि पानी ठंडा हो लेकिन बर्फ जैसा जमा देने वाला न हो।
- पैड को हल्का सा निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब शांति से लेट जाएं और अपनी आंखें बंद करके इन पैड्स को पलकों पर रख लें।
- कम से कम 10 से 15 मिनट तक इसी अवस्था में रहें। इस दौरान गहरी सांस लें और अपनी आंखों को पूरी तरह आराम दें।
क्यों मिलता है इससे आराम
ठंडक आंखों के आसपास की रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ती है जिससे सूजन कम होती है और मांसपेशियों को तुरंत रिलैक्सेशन मिलता है। यदि आप पानी में 2-3 बूंदें गुलाब जल मिला लेते हैं तो यह आंखों की चमक बढ़ाने और ताजगी देने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:- Sugarcane Juice Side Effects: गन्ने का जूस पीने के हैं शौकीन? जानें किन लोगों को इससे बना लेनी चाहिए दूरी
कब करें इस्तेमाल
- ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम के दौरान स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने के बाद।
- धूप से बाहर लौटने पर जब आंखों में जलन महसूस हो।
- रात को सोने से पहले ताकि आंखों की दिनभर की थकान दूर हो सके।
आयुर्वेद के अनुसार आंखों में गर्मी बढ़ने से जलन होती है। ठंडे पानी का सेक इस पित्त को शांत करता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आंखों में लगातार दर्द बना रहे, पानी आए या धुंधलापन महसूस हो तो घरेलू नुस्खों के भरोसे न रहें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हमेशा साफ कॉटन का ही प्रयोग करें ताकि किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा न रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Eye care tips how to remove eye strain and burning sensation using cold cotton pads
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














