-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Brain Health Tips Sleep Stress Long Working Hours
Brain Health: कम नींद और लंबे वर्किंग आवर्स बना सकते हैं दिमाग को समय से पहले बूढ़ा, जानिए एक्सपर्ट्स के उपाय
- Written By: रीता राय सागर
Mental Health Tips: नींद हमारी सेहत के लिए हेल्दी खाने और नियमित एक्सरसाइज से भी अधिक जरूरी है। क्या आपको पता है कि नींद की कमी, तनाव और काम का अनियमित शेड्यूल का हमारे ब्रेन पर सीधा असर पड़ता है।

ब्रेन हेल्थ (फोटो.सोशल मीडिया)
Healthy Brain Tips: आप भी काम की वजह से अक्सर अधूरी नींद में उठ जाते हैं, कभी देर रात तक काम करते हैं तो कभी बिना रूके कई घंटे लैपटॉप के सामने डेडलाइन को पूरा करने की दौड़ में बैठे रहते हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
हम सभी अपनी फिजिकल हेल्थ पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन ब्रेन और मेंटल हेल्थ के बारे में हम बात ही नहीं करते हैं या फिर उस पर उतना ध्यान नहीं देते हैं। वर्तमान में भागदौड़ से भरी जीवनशैली, लॉन्ग वर्किंग आवर, स्ट्रेस और अधूरी नींद हमारे दिमाग पर बुरा असर डाल सकते है और इसकी वजह से दिमाग वक्त से पहले ही बूढ़ा होने लगता है।
कम नींद, तनाव और काम के अनियमित घंटों का दिमाग पर असर
डेली लाइफ का अनियमित पैटर्न और भरपूर नींद न लेने से ब्रेन सेल्स की हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। लंबे समय तक नींद की कमी के कारण मेटाबॉलिक वेस्ट को हटाने, चीजों को याद रखने और मूड को कंट्रोल करने में दिक्कतें होने लगती है। इससे सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत
पश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
ब्रेन हेल्थ (फोटो.सोशल मीडिया)
कम नींद से याददाश्त पर पड़ता है असर
अगर आपकी शिफ्ट अक्सर बदलती रहती है या काम के घंटे बहुत ज्यादा हैं या फिर आप कभी दिन में तो कभी रात में काम करते हैं, तो इसकी वजह से शरीर का सर्केडियन साइकिल डिस्टर्ब होने लगता है। जिसके परिणाम स्वरूप सोचने-समझने की क्षमता, याददाश्त और एकाग्रता पर बुरा असर पड़ता है।
ब्रेन हेल्थ (फोटो.सोशल मीडिया)
खराब नींद से बढ़ता है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस
जब खराब नींद और सर्केडियन साइकिल का तालमेल बिगड़ने जैसी चीजें एक साथ होती हैं, तो दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन बढ़ जाती है, इससे डिमेंशिया या फिर दिमाग से जुड़ी अन्य समस्याओं के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप भी तनाव में हैं या लंबे समय तक काम करती हैं, अक्सर नींद पूरी नहीं होती है, तो आपको ये दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। कई बार काम करने के बाद भी आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप कुछ भूल रही हैं।
ब्रेन हेल्थ (फोटो.सोशल मीडिया)
ब्रेन हेल्थ को सुधारने के लिए क्या करें
ब्रेन हेल्थ को सुधारने का सबसे अच्छा तरीका है योग, ध्यान और प्राणायाम। इसके साथ अपनी स्लीप साइकिल को सुधारें। काम के साथ-साथ सेहत को प्राथमिकता दें। काम के प्रेशर को खुद पर हावी न होने दें। मेंटल हेल्थ को बनाए रखने के लिए काम के बाद अपने पसंद की चीजों पर वक्त बिताएं। इसके लिए वॉकिंग, कुकिंग या फिर म्यूजिक सुनने जैसे उपाय आजमाएं जा सकते हैं।
Brain health tips sleep stress long working hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 20 जुलाई से होने जा रहा है यह बड़ा बदलाव
Jul 18, 2026 | 07:45 PMAgra POCSO Case: डीएनए जांच में देरी और अदालत में कथित अमर्यादित व्यवहार पर ACP को कोर्ट ने किया तलब
Jul 18, 2026 | 07:38 PMBig Breaking: ठाकरे गुट को लगा तगड़ा झटका, 6 बागी सांसदों के शिंदे गुट में विलय को लोकसभा सचिवालय की मंजूरी
Jul 18, 2026 | 07:31 PMआगरा में एक ही रात तीन घरों में चोरी; लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Jul 18, 2026 | 07:26 PMYami Gautam Journey: टीवी ऐड से शुरू हुआ करियर, विक्की डोनर ने दिलाई पहचान, नेशनल अवॉर्ड ने रचा इतिहास
Jul 18, 2026 | 07:26 PMनाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी बनाने की क्यों है मनाही? जानिए सदियों से चली आ रही इस परंपरा की असली वजह
Jul 18, 2026 | 07:24 PMसोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी कड़ी नसीहत, कहा- आंदोलन को नजरअंदाज करना ठीक नहीं
Jul 18, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM














