धुरंधर फर्स्ट लुक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

रणवीर सिंह के बर्थडे पर फैंस मिला जबरदस्त तोहफा, 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक आउट

रणवीर सिंह आज यानी 6 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दे दिया हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह आज 40 साल के हो गए हैं और उनके इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया हैं। क्योंकि एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है ।

दरअसल, अदित्य धर फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का फर्स्ट लुक मेकर्स ने उनके बर्थडे के दिन यानी आज, 6 जुलाई को ठीक 12:12 बजे जारी किया है।

इस लुक ने न सिर्फ रणवीर सिंह को सरप्राइज किया, बल्कि उनके फैंस को भी पूरी तरह दीवाना बना दिया है। फिल्म के पहले पोस्टर और वीडियो में रणवीर का अंदाज देखकर हर कोई दंग है।

फर्स्ट लुक में रणवीर का खतरनाक अवतार वीडियो की शुरुआत होती है एक अंधेरे गलियारे से, जहां रणवीर मंद रोशनी में चलते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में एक दमदार और तबाही वाला म्यूजिक बजता है, जो माहौल को पूरी तरह इंटेंस बना देता है। अगला शॉट आता है रणवीर के खून से सने चेहरे का, जो लंबे बालों, घनी दाढ़ी और सिगरेट जलाते हुए नजर आते हैं ये पूरा दृश्य दर्शकों को उनकी फिल्म पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी की याद दिला देता है।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म एक्शन और इमोशन से भरपूर होगी और रणवीर एक बार फिर अपने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांध लेंगे।

फैंस के रिएक्शन हुए वायरल 

जैसे ही वीडियो रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाई। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर “अब होगा रणवीर सिंह का कमबैक”, “आग लगा दी”, “फुल पैसा वसूल” जैसे कमेंट्स की भरमार हो गई।

इस फिल्म से होगी कड़ी टक्कर 

टीजर के अंत में फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा भी किया गया और यह 5 दिसंबर 2025 को दस्तक देगी। खास बात यह है कि इसी दिन प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ भी रिलीज होने जा रही है। यानी बॉक्स ऑफिस पर इस दिन दो दिग्गजों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत