Ranveer Singh Is Dhumketu Karan Johar Praised Him On His Birthday
रणवीर सिंह हैं धूमकेतु, एक्टर के सीने में धड़कता है सोने का दिल
रणवीर सिंह धूमकेतु हैं और उनके सीने में सोने का दिल धड़कता है, यह कहना है करण जौहर का, रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर करण जौहर ने रणवीर सिंह के नाम बड़ा संदेश लिखा है।
रणवीर सिंह के ऊर्जा की हर कोई तारीफ करता है, उनकी अपकमिंग फिल्म धुरंधर का टीजर जारी हुआ है। बर्थडे के दिन फिल्म मेकर्स ने उनकी फिल्म का टीजर जारी किया। इसी बीच करण जौहर ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्हें आसमान में चमकता धूमकेतु बताया है और कहा है कि उनके सीने में सोने का दिल है, रणवीर सिंह की अगर बात करें तो वह आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर एक लंबा चौड़ा नोट साझा किया है। जिसमें उन्होंने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। उनके बारे में लिखा है कि वो आसमान में चमकते धूमकेतु हैं और वो फैशन के इंस्टा हैं। करण जोहर ने भी यह भी बताया है कि रणबीर कपूर के अपने करीबियों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि रणवीर सिंह के पास सोने का दिल है।
करण ने रणबीर कपूर को एक बोल्ड इंसान और फैशन की अच्छी समझ रखने वाला युवा बताया। साथी वह उन्हें पागलपन से भरे राजकुमार की उपमा देते हुए भी नजर आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह वफादार बेटा है, एक बेहतरीन भाई है और सबसे अच्छा पति है, वह दीपिका की मुस्कान और माता-पिता के गर्व के लिए कुछ भी कर सकता है और यही एक अच्छे इंसान की सबसे बड़ी खासियत होती है। रणवीर सिंह इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और वह हमेशा ही अपने एनर्जेटिक रवैये को लेकर पहचाने जाते हैं। धुरंधर में भी उनका वही अंदाज देखने को मिल रहा है।
Ranveer singh is dhumketu karan johar praised him on his birthday