भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह की अपील (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

नेपाल की तरह ही बंगाल में भी बहेगा 'खून'? BJP नेता के विवादित बयान पर मचा घमासान; अपील पर भड़की TMC

West Bengal के BJP नेता ने TMC की ममता सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य के युवाओं से पड़ोसी देश Nepal से सबक लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना खून बहाए भ्रष्ट शासन को खत्म नहीं किया जा सकता।

सौरभ शर्मा

Bengal BJP Leader Arjun Singh Statement: पश्चिम-बंगाल की राजनीति में एक बार फिर माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के एक बयान ने राज्य में सियासी भूचाल ला दिया है। उन्होंने बंगाल के युवाओं से पड़ोसी देश नेपाल के आंदोलन से सबक लेने की अपील करते हुए कह दिया कि 'बिना खून बहाए, भ्रष्ट शासन का खात्मा नहीं हो सकता'। इस बयान के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अर्जुन सिंह पर हिंसा भड़काने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अर्जुन सिंह गुरुवार को मीडिया से नेपाल के राजनीतिक संकट पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए बंगाल में भी एक बड़े जनांदोलन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, "बंगाल के युवा राज्य की इस भ्रष्ट सरकार से कब निपटेंगे? हम इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से यह नहीं मानते कि महात्मा गांधी ने सिर्फ गीत गाकर देश को आजादी दिलाई, जिसने इस विवाद को और हवा दे दी है।

नेपाल से सबक लें बंगाल के युवा

अर्जुन सिंह ने युवाओं से सीधे तौर पर अपील करते हुए कहा, "बेरोजगार युवाओं को नेपाल से सीख लेनी चाहिए। वहां 18 से 30 साल के युवाओं ने अपनी ताकत दिखाई है। बंगाल में भी इसकी जरूरत है।" उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा, "जिस दिन बंगाल के युवा जागेंगे, हम जैसे लोग आगे बढ़कर उनका नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।" उनकी इस अपील को टीएमसी राज्य में अशांति फैलाने की साजिश के तौर पर देख रही है।

TMC का पलटवार, FIR की चेतावनी

भाजपा नेता के इस बयान पर बैरकपुर से टीएमसी सांसद पार्थ भौमिक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अर्जुन सिंह पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए राज्य भर के थानों में उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की चेतावनी दी है। भौमिक ने कहा, "जब अनपढ़ बोलते हैं, तो ऐसे ही बोलते हैं। नेपाल एक देश है और पश्चिम बंगाल एक राज्य है। वह (सिंह) भारत के युवाओं को भारत सरकार के खिलाफ ऐसा करने के लिए कह रहे हैं।" वहीं, अर्जुन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि वह ऐसी धमकियों और पुलिस केस से नहीं डरते और अपने रुख पर कायम रहेंगे।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी