उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (सौजन्य सोशल मीडिया)  
देश

जुलूस हिंसा के बाद नेताओं में छीड़ी जुबानी जंग, डीके शिवकुमार बोले नफरत फैला रही भाजपा

DK Shivakumar: कर्नाटक के मद्दुर कस्बे में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

पूजा सिंह

Deputy Chief Minister DK Shivakumar: कर्नाटक के मद्दुर कस्बे में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पथराव के बाद बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच सियासी जंग छीड़ गई है। इस मामले को लेकर कर्नाटक सरकार और बीजेपी के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। बीजेपी ने इस हिंसा के लिए कर्नाटक सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वहीं उपमुख्यमंत्री ने राजनीति करने और लोगों को बांटने का आरोप लगाया है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को मद्दुर कस्बे में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पथराव की घटना के बाद भाजपा पर ‘राजनीति करने' और ‘लोगों को बांटने' का आरोप लगाया। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से केंद्र से राज्य के हिस्से का धन और विभिन्न परियोजनाओं के लिए मंजूरी दिलाने को भी कहा।

'भाजपा के पास आग भड़काने के अलावा कोई काम नहीं है'

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के बुधवार को मद्दुर दौरे पर आने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र, विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता आर. अशोक और सी नारायणस्वामी और अन्य पार्टी नेता शामिल थे। शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘उनके (भाजपा के) पास राजनीति करने, लोगों को बांटने और आग भड़काने के अलावा कोई काम नहीं है। उनके पास करने के लिए और कुछ नहीं है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि, मद्दुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पथराव की घटना के सिलसिले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को हुई इस घटना के बाद मद्दुर और आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ गया और सोमवार को कई दक्षिणपंथी संगठनों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए। हिंसा पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए, शिवकुमार ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, गृह मंत्री जी परमेश्वर और जिला प्रभारी मंत्री एन चेलुवरायस्वामी, सभी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।'' उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं शहर में नहीं था और मुझे घटना की पूरी जानकारी नहीं है। मैंने खबरें देखी हैं। जानकारी मिलने पर मैं कुछ कहूंगा। बिना उचित जानकारी के कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता।''

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत