Aaj Ki Taza Khabar: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भारत की राजकीय यात्रा पर हैं और वे काशी में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। नवीन रामगुलाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम वाराणसी पहुंच गए हैं। लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनकी अगवानी की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार 12 सितंबर को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली पहुंचे।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार शाम काकोरी के टिकैतगंज के पास एक रोडवेज बस पलट गई। इस हादसे में चार लोगों के मारे जाने की ख़बर है। साथ ही बताया जा रहा है कि बस के अंदर कई लोगों के फंसे हुए हैं। एक बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुटी है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर से मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। देश के कई राज्यों में कल जोरदार बारिश होने वाली है। जिसके लिए IMD ने चेतावनी जारी की है।
भारत दौरे पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने गंगा उत्तर प्रदेश में वाराणसी के गंगा आरती में भाग लिया।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गरियाबंद में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण उर्फ बलन्ना उर्फ रामचंद्र उर्फ राजेंद्र उर्फ गोलकुंडा राजेंद्र उर्फ चिन्नी भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में हुए एक आईडी विस्फोट में दो जवान घायल हो गए हैं। यहा धमाका तब हुआ जब सुरक्षाबलों के जवान एक बारूदी सुरंग को हटा रहे थे।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल पूछा है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान अशहर दानिश, सूफियान अबुबकर खान, आफ़ताब अंसारी, हुज़ैफ़ा यमन और कामरान कुरैशी के रूप में हुई है। सभी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "राजनीतिक काम को रोका नहीं जा सकता, लेकिन जब तक हमारी सरकार सत्ता में है, हम ओबीसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे।"
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब वह महाराष्ट्र में राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा, "मैं आपको, प्रधानमंत्री और आपकी सरकार को हमारे आगमन के बाद से हमारे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के प्रति दिखाए गए उदार शिष्टाचार के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं। वाराणसी पहुँचते ही, मुझे और मेरी पत्नी को जो स्वागत मिला, उससे हम दोनों ही आश्चर्यचकित रह गए। मेरा मानना है कि किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत कभी नहीं मिला होगा।
छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा जिले के पल्ली बारसूर मार्ग पर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट किया। सताधार और मालेवाही के पास आईईडी विस्फोट हुआ है। घटना में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं।
पीएम मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने वाराणसी में विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की है। सुबह लगभग 11:30 बजे, प्रधानमंत्री मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे, जो 9 से 16 सितंबर 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अब तक नेपाल की जेलों से भागे 35 कैदियों को पकड़ा है। इनमें से 22 कैदी उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा पर, 10 बिहार में और 3 बंगाल में पकड़े गए। यह संख्या अभी भी बढ़ रही है।
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कोर्ट में चल रहे लैंड फॉर जॉब मामले में 13 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रीय संत स्वर्गीय महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्य तिथि पर व्याख्यान में भाग लेने गोरखपुर पहुंचे।
देश के कई इलाकों में आतंकवाद के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत अब तक 5 ISIS के आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से आईडी के साथ कई कागजात भी बरामद हुए हैं।
बिहार की राजधानी पटना में चित्रगुप्त नगर थाना के मुन्ना चक इलाके में बुधवार देर रात अपराधियों ने राजद नेता राजकुमार राय उर्फ अल्ला राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का राजनीति से जुड़ाव के साथ जमीन संबंधी कारोबार से भी जुड़े हुए थे। मृतक मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर के रहने वाले थे।
इंडिगो ने ट्वीट किया, "काठमांडू में इन असाधारण समय में, हमारी प्राथमिकता आपको आपके प्रियजनों से मिलाना है। 11 सितंबर से, इंडिगो काठमांडू से और काठमांडू के लिए 04 दैनिक निर्धारित उड़ानें फिर से शुरू करेगा। इसके अलावा, नियामक अनुमोदन के अधीन, दो विशेष राहत उड़ानें उसी दिन संचालित होंगी, जो हमारे ग्राहकों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए समर्पित हैं। यात्रा को आसान बनाने के लिए, ये राहत उड़ानें विशेष किराए पर उपलब्ध कराई जाएंगी"
काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने ट्वीट किया, "प्रिय जेन-जी और सभी नेपालियों से मेरा अनुरोध है।
देश इस समय एक अभूतपूर्व स्थिति से गुजर रहा है। आप अब एक सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। कृपया इस समय घबराएं नहीं; धैर्य रखें। अब देश को एक अंतरिम सरकार मिलने वाली है, जो देश में नए चुनाव कराएगी। इस अंतरिम सरकार का काम चुनाव कराना और देश को एक नया जनादेश देना है। मैं पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को इस अंतरिम/चुनावी सरकार का नेतृत्व सौंपने के आपके प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन करता हूं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक चार्ली कर्क की बुधवार को यूटा वैली विश्वविद्यालय, ओरेम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब कर्क विश्वविद्यालय में आयोजित एक कंजर्वेटिव छात्र कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।