लखनऊ में भीषण हादसा, 54 यात्रियों को लेकर रोडवेज खाई में गिरी...5 की मौत 20 घायल

Accident in Lucknow: राजधानी लखनऊ में यात्रियों से भरी बस 20 फिर गहरी खाई में पलट गई। बस के नीचे कई यात्री दब गए। जानकारी के मुताबिक 4 लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हैं।
लखनऊ में भीषण हादसा, 54 यात्रियों को लेकर रोडवेज खाई में गिरी...4 की मौत दर्जनभर घायल
लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त बस (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है, जहां हरदोई से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सवारियों से फुल थी। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई लोगों के बस के नीचे दबे होने की बात कही जा रही है। करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पुलिस ने काकोरी सीएचसी पहुंचाया है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर टैंकर से पानी का छिड़काव हो रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस टैंकर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद 20 फिट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जद में 3 बाइक सवार भी गए। वे बस के नीचे दब गए हैं।

बस के नीचे दबे कई लोग

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर राहत बचाव कार्य में जुटे गए। इसके बाद क्रेन आई और बस को सीधा किया गया। बस के नीचे आए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बस हरदोई से कैसरबाग डिपो लखनऊ आ रही थी। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 54 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लखनऊ DM विशाख जी पहुंच गए हैं। उन्होंने राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाने के आदेश दिए।

सीएम योगी तक पहुंची हादसे की खबर

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घटना की जानकारी मिल गई है। उन्होंने हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

पानी के टैंकर में रिफ्लेक्टर नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे टैंकर में रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। सड़क पर अंधेरा होने के कारण रोडवेज ड्राइवर को टैंकर दूर से नहीं दिखा होगा। अचानक टैंकर सामने आने पर रोडवेज ड्राइवर ने बचने की कोशिश की होगी। इससे बेकाबू होकर टैंकर से टकरा बस खाई में पलट गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com