- Hindi News »
- India »
- Tomorrow Weather Monsoon Warning For Several States Imd
Kal Ka Mausam: मानसून ने फिर तरेरी आंखें…कई राज्यों पर बरपेगा बारिश का कहर, IMD ने जारी की चेतावनी
IMD Heavy Rain Alert: कमजोर होते मानसून के बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार 12 सितंबर के लिए एक बार फिर यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक के लिए अलर्ट जारी किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: देश में मानसून की रफ्तार अब कम होती दिख रही है। लेकिन कुछ राज्यों में इसका असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने कल यानी 12 सितंबर के लिए एक बार फिर यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं, दक्षिण भारत में इस दौरान मूसलाधार बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। तो आइए आपको बताते हैं, कल उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्लीवासियों को अब बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 सितंबर यानी कल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन में तापमान बढ़ेगा, जिससे भीषण गर्मी और उमस का एहसास होगा और रात में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यानी आने वाले 3 से 4 दिनों के दौरान ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
कल यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 12 सितंबर को एक बार फिर आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा और बहराइच में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से इस दौरान सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में गर्मी से राहत, कई राज्यों में सता रही लू; जानें आपके शहर का हाल
अकोला: 3 मई तक भीषण हीटवेव और अचानक बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की दी सलाह
दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश! मई से पहले गिरे मोटे-मोटे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत
भारत में अगले 20 सालों तक मौसम कैसा रहेगा? CEEW ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, इन राज्यों के लिए बड़ा संकट
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार में कल यानी 12 सितंबर को एक बार फिर मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बिजली गिरने और गरजने की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, बांका, भागलपुर में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है।
कहां-कहां मचेगी भारी तबाही
इसके अलावा कल यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र के मराठावाड़ा और विदर्भ में जोरदार बारिश होने वाली है। जिसकी दस्तक अभी से हो चुकी है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर, मिजोरम नागालैंड और त्रिपुरा में भी बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में कल यानी 12 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तर काशी, उधमसिंह नगर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: सामान्य स्थिति में है मानसून द्रोणिका, कई राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए क्या कहता है IMD
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में कल यानी 12 सितंबर को लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, कल किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। बता दें कि पिछले 4 महीनों में हिमाचल में बाढ़ और बारिश की घटनाओं में 400 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
Tomorrow weather monsoon warning for several states imd
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai-Pune Expressway पर ‘इंजीनियरिंग का चमत्कार’: 23.5 मीटर चौड़ी सुरंग ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
May 02, 2026 | 07:20 AMमहाराष्ट्र दिवस पर शिवाजी पार्क से CM फडणवीस का संदेश, मराठी सीखना जरूरी; लेकिन हिंसा नहीं
May 02, 2026 | 07:14 AMMaharashtra MLC Election नामांकन में दिखे राजनीतिक दलों के तेवर, किसी भी दल ने नहीं ली रिस्क
May 02, 2026 | 06:52 AMनवभारत निशानेबाज: सिंधिया ने बताया ‘लू’ से बचने का राज, अपनी जेब में रखो प्याज
May 02, 2026 | 06:49 AMLIVEआज की ताजा खबर 02 मई LIVE: पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर मतदान शुरू; TMC की याचिका पर आज SC करेगा सुनवाई
May 02, 2026 | 06:38 AMJyeshtha Maas: ज्येष्ठ मास आज से शुरू, शत्रुओं पर विजय पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर!
May 02, 2026 | 06:25 AMMaharashtra Weather: विदर्भ में पारा 44°C के पार, मुंबई में उमस का पहरा, जानें राज्य में अगले 48 घंटों का हाल
May 02, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














