मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Rohit Pawar Target PM Modi: रोहित पवार ने अमेरिकी चुनाव नतीजों को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2029 में भारत की जनता भी सत्ता बदल देगी।
Rohit Pawar On US Midterm Election Result Target PM Modi
रोहित पवार, डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अमेरिकी मिडटर्म चुनाव नतीजों पर रोहित पवार का बयान।

  • जब कोई शासक खुद को लोकतंत्र से बड़ा समझता है, तो जनता उसका पतन कर देती है।

  • रोहित पवार का दावा: 2029 के चुनाव में भारत की जनता भी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Rohit Pawar On US Midterm Election Result: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता और विधायक रोहित पवार ने अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार को लेकर देश की सत्ताधारी भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विस्फोटक पोस्ट साझा करते हुए रोहित पवार ने अमेरिकी चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी और 2029 में भारत के राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव का दावा किया।

रोहित पवार ने कहा कह अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजे इस बात का स्पष्ट संदेश देते हैं कि जब भी कोई शासक खुद को लोकतंत्र, संविधान और जनता से बड़ा समझने लगता है, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से उसका पतन तय कर देती है।

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों पर राेहित पवार का पोस्ट

रोहित पवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि आज घोषित हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजे यह साफ कर देते हैं कि जब कोई शासक खुद को लोकतंत्र से बड़ा समझने लगता है, तो जनता उसका पतन तय कर देती है।

रोहित पवार बोले- पीएम मोदी के दोस्त को मिली हार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक संबंधों पर तंज कसते हुए रोहित पवार ने आगे लिखा, "अमेरिकी जनता ने एक ऐसे व्यक्ति को चुनाव में करारी शिकस्त दी है, जो मोदी के करीबी मित्र हैं और जिनके अड़ियल व तानाशाही रवैये ने पूरी दुनिया को एक तरह से बंधक बनाकर रखा हुआ था। 2029 में, भारत की जनता भी निश्चित रूप से मौजूदा सरकार को सत्ता से हटा देगी।

Rohit Pawar On US Midterm Election Result Target PM Modi
महाराष्ट्र कैबिनेट के 11 बड़े फैसले: ट्रैफिक चालान पर 20% छूट और छात्रों का भत्ता दोगुने से ज्यादा बढ़ा

ब्राजील और अमेरिका का उदाहरण देते हुए 2029 पर दावा

अंतरराष्ट्रीय राजनीति का उदाहरण देते हुए रोहित पवार ने कहा कि जिस तरह ब्राजील की जनता ने कट्टर दक्षिणपंथी विचारधारा को खारिज कर लोकतंत्र में अपना विश्वास जताया, ठीक वैसा ही अब अमेरिका में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जनता अब अहंकार और अड़ियल रवैये को नकार रही है।

इसी क्रम को भारत से जोड़ते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि 2029 के आम चुनावों में भारत की जनता भी मौजूदा केंद्र सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। रोहित पवार ने विश्वास व्यक्त किया कि इसमें कोई शक नहीं है कि 2029 में भारत में भी लोकतंत्र का परचम एक बार फिर पूरी शान से बुलंद होगा।

Rohit Pawar On US Midterm Election Result Target PM Modi
महाराष्ट्र के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 5000 रुपए, CM फडणवीस बोले- 4 लाख 86 हजार किसानों का कर्जमाफ

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार

बता दें कि अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है।