-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Gariyaband Encounter 10 Naxals Killed 1 Crore Commander Down
गोलियों की आवाज से गूंजा गरियाबंद! एनकाउंटर में 10 नक्सली ढेर, मारा गया एक करोड़ का इनामी कमांडर
- Written By: अभिषेक सिंह
Chhattisgarh News: गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर किया गया है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gariyaband Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जहां नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर किया गया है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है।
सुरक्षाबलों ने यह ऑपरेशन शोभा थाना और मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाया। जिसे सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता करार दिया जा रहा है। एनकाउंडर में मारे गए एक करोड़ के इनामी आतंकी का नाम कमांडर मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण उर्फ बालन्ना उर्फ रामचंद्र उर्फ राजेंद्र उर्फ गोलकोंडा राजेंद्र उर्फ चिन्नी बताया गया है।
एनकाउंटर अब भी जारी: आईजी
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी (सीसी) सदस्य मनोज उर्फ बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया है। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया, “गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।”
सम्बंधित ख़बरें
₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2 दशकों से था फरार
UP के फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, डॉक्टर से लूट करने वाले दो कुख्यात बदमाश ढेर; 2 SOG कर्मी घायल
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर एनकाउंटर में ढेर, बिजनेसमैन के घर रंगदारी मांगने पहुंचे थे बदमाश
10 naxals, including CC member Manoj alias Modem Balkrishna, neutralised by security forces in Gariyaband district of Chhattisgarh: SP Gariaband Nikhil Rakhecha https://t.co/SYwcXBVvi0 — ANI (@ANI) September 11, 2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली ढेर
सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह गरियाबंद जिले के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के मुताबिक, मुठभेड़ में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इस अभियान में ई-30, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम शामिल थी, जिन्होंने सूचना के आधार पर नक्सलियों को घेर लिया।
सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी (सीसी) सदस्य मनोज उर्फ बालकृष्ण का नाम प्रमुख है। 58 वर्षीय बालकृष्ण तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था और नक्सली संगठन में एक बड़ा चेहरा माना जाता था। उसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम था, जिसके चलते उसकी मौत को नक्सल विरोधी अभियानों में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड! घर में दफन मिले एक ही परिवार के चार लोग, इलाके में फैली दहशत
जंगलों में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और नक्सलियों के साथ रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। गरियाबंद पुलिस और एसपी लगातार जवानों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।
Gariyaband encounter 10 naxals killed 1 crore commander down
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMछतरपुर में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, गर्ल्स टॉयलेट इस्तेमाल करने सहित लगाए गंभीर आरोप
Aug 05, 2026 | 12:27 PMकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
Aug 05, 2026 | 12:26 PMकपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
Aug 05, 2026 | 12:25 PMप्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
Aug 05, 2026 | 12:25 PMGraveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














