BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

General NS Raja Subramani: केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद मिलेगा दो साल का अतिरिक्त मौका मिलेगा। 25% जवानों का मेरिट के आधार पर नियमित सेना में होगा चयन।
General NS Raja Subramani
जनरल एनएस राजा सुब्रमणिसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन, 75% जवानों को अतिरिक्त सेवा का मौका

  • पहला बैच चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब, प्रदर्शन से सेना संतुष्ट

  • 25% अग्निवीर मेरिट से बनेंगे नियमित सैनिक, अतिरिक्त सेवा में बढ़ेगा वेतन

A Diwali Gift From The Army To The Agniveers: केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए जवानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों में से 75 प्रतिशत को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने की मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में अपनी सेवा जारी रखने का एक और अवसर मिलेगा। साथ ही, अतिरिक्त कार्यकाल के दौरान उन्हें पहले से अधिक वेतन भी दिया जाएगा।

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि अग्निवीरों का पहला बैच चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब है। पिछले चार वर्षों के दौरान उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है। इसके आधार पर सेना को अग्निवीरों के कामकाज को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

75 फीसदी अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का एक्सटेंशन

नई व्यवस्था के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर दिया जाएगा, जिन्हें पहले नियमित सेना में शामिल नहीं किया जाना था।

अब अग्निवीरों को कुल छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा। वहीं, पहले की व्यवस्था के तहत 25 फीसदी अग्निवीरों को मेरिट और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर नियमित कैडर में शामिल किया जाता है।

दो साल बाद भी मिल सकता है नियमित सैनिक बनने का मौका

CDS के मुताबिक, अतिरिक्त दो साल की सेवा पूरी करने के बाद सेना में बने रहने के इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए वस्तुनिष्ठ चयन मानदंड और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।

इसके अलावा, सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को पहले की तुलना में बढ़ा हुआ वेतन भी मिलेगा।

क्यों लिया गया फैसला?

दरअसल, अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2022 में भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। दिसंबर 2026 तक करीब 18,300 अग्निवीरों की सेवा अवधि समाप्त होने वाली थी।

ऐसे में सरकार ने अग्निवीरों के अनुभव का लाभ लेने और उन्हें सेना में आगे सेवा का अवसर देने के लिए यह नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।