प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

आज का मौसम अपडेट: उत्तर भारत में घना कोहरा और सर्दी का डबल अटैक, 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD Weather Alert: उत्तर भारत (दिल्ली-यूपी-बिहार) में 16 दिसंबर को घना कोहरा और ठंड का डबल अटैक जारी रहेगा। वहीं, दक्षिण भारत के चार राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Today Weather Update: दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है और देशभर में ठंड अपने चरम पर है। मौसम विभाग ने 16 दिसंबर को लेकर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है, जबकि चार राज्यों- तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में ठंड के साथ कोहरे का प्रभाव है। बिहार के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें गया, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, औरंगाबाद और राजगीर शामिल हैं। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में दृश्यता बेहद कम रह सकती है। बिहार की राजधानी पटना सहित भागलपुर और दरभंगा में भी दृश्यता बेहद कम रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा और वाराणसी में घना कोहरा परेशान करेगा। इसके अलावा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, गौतम बुद्ध नगर और शामली समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को भी ‘शैलो फॉग’ की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज

पहाड़ी राज्यों में भी ठंड और कोहरे का असर रहेगा। उत्तराखंड के मैदानी जिलों जैसे हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर और कोटद्वार में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शिमला, देहरादून, नैनीताल और चमोली में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

एमपी में बढ़ेगी गलन, भोपाल में शीतलहर

मध्य प्रदेश (MP) के मौसम की बात करें तो, 16 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते ठंड का अहसास बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन सुबह के समय कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। पिछले 24 घंटों में भोपाल जिले में शीतलहर का असर दर्ज किया गया है। इंदौर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में रातें ठंडी बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:

इन चार राज्यों में बारिश के आसार

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 दिसंबर को देश के चार राज्यों- तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया गया है कि तमिलनाडु के आसपास निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है, जिसका असर दक्षिण भारत के मौसम पर देखने को मिल सकता है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत