Nagpur Monsoon: तड़के सुबह बारिश, दिनभर थमे रहे बादल, 8.8 मिमी हुई वर्षा, जानें आज का तापमान

Nagpur Weather Update: नागपुर में पिछले दिनों हुई बारिश ने नागपुरवासियों को उमस से बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने आनेवाले 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Nagpur Weather Update: नागपुर में पिछले दिनों हुई बारिश ने नागपुरवासियों को उमस से बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने आनेवाले 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
नागपुर वेदर अपडेट (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Monsoon Update: कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण उमस से काफी हद तक राहत मिली है। बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के सुबह सिटी के विविध इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादल थमे रहे। मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक नागपुर में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की। बारिश के कारण तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

पूरे विदर्भ में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। बता दें कि नागपुर और भंडारा को छोड़कर विदर्भ से सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। गुरुवार को सिटी में तड़के सुबह बारिश के बाद बादल थमे रहे। हालांकि दिनभर बदराया मौसम रहा लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई। शाम को इक्का-दुक्का इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग ने दर्ज किया तापमान

वहीं देर रात कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने गुरुवार को सिटी का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीते 24 घंटों में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

3 दिन हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। 5 से 7 सितंबर तक अमूमन बदराये मौसम के साथ विविध इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 8 सितंबर को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत है। वहीं 9 और सितंबर को अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।