'CM ऐसा करे तो…', नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर भड़क उठीं सपा सांसद इकरा हसन, जानिए क्या कहा

Nitish Kumar News: पटना में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींच दिया। सपा सांसद इकरा हसन ने इसे गरिमा पर सीधा हमला बताया है।
iqra hasan on nitish kumar
नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर भड़क उठीं सपा सांसद इकरा हसन, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Iqra Hasan on Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींच दिया। इस शर्मनाक हरकत पर सपा सांसद इकरा हसन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिला की गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला बताया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में आ गए हैं, जब पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींच दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब पटना में आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि जब एक महिला चिकित्सक नियुक्ति पत्र लेने पहुंची, तो सीएम नीतीश कुमार ने उसका हिजाब नीचे खींच दिया। सीएम के इस व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

इकरा हसन ने मुख्यमंत्री की हरकत को बताया शर्मनाक

यूपी की कैराना सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की इस हरकत को बेहद शर्मनाक घटना बताया है। सपा सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है"। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसी हरकत करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है। इकरा हसन ने साफ तौर पर कहा कि यह सीधा महिला की गरिमा पर हमला है।

RJD और कांग्रेस ने भी घेरा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार पर सवाल उठाए और यहां तक कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति अब दयनीय स्थिति में पहुँच चुकी है। RJD ने आरोप लगाया कि वे अब "सौ फीसद तक संघी हो गए हैं।" वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी इस घटना को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा व्यक्ति जब ऐसी "नीच हरकत" कर रहा है, तो राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी, इस पर सोचना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com