गुजरात निकाय चुनाव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
गुजरात

Gujarat Nikay Chunav 2026: फिर चला मोदी मैजिक! 15 में से इतने नगर निगमों में BJP का प्रचंड बहुमत; जानें नतीजे

Gujarat Local Body Election Results: गुजरात के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। राज्य के 15 में से 13 नगर निगमों में पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है।

सजल रघुवंशी

Gujarat Local Body Election 2026: गुजरात के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। राज्य के 15 में से 13 नगर निगमों में पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि बाकी चार नगर निगमों में भी वह बढ़त बनाए हुए है। नगर निगमों की कुल 1044 सीटों में से बीजेपी ने 732 सीटों पर कब्जा जमाया है।

अब अगर कांग्रेस की बात करें तो पता चलता है कि कांग्रेस 65 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जबकि अन्य उम्मीदवारों के खाते में 11 सीटें गईं। अगर नगरपालिकाओं की बात करें, तो कुल 2030 सीटों में बीजेपी को 1688 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने 389 सीटें जीतीं, जबकि अन्य दलों और निर्दलीयों को 138 सीटों पर सफलता हासिल हुई।

देखें ताजा नतीजे

स्थानीय निकाय (Local Bodies) कुल सीटें भाजपा (BJP) कांग्रेस (CONG) अन्य (OTH)
नगर निगम (Municipal Corporations) 1044 732 65 11
नगर पालिका (Nagar Palika) 2030 1688 389 138
जिला पंचायत (District Panchayats) 1090 503 68 21
तालुका पंचायत (Taluka Panchayats) 5234 1964 468 256

ऊंझा नगरपालिका में भी भाजपा की जीत

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के ऊंझा नगरपालिका का चुनाव भी जीत लिया है। दरअसल, कुल 36 सीटों में से बीजेपी ने 31 सीटें जीती हैं, जिनमें 22 सीटें बिना किसी विरोधी जीती गई हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 5 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है।

आम आदमी पार्टी ने सुरत में खोला खाता

सूरत नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपना खाता खोलते सूरत के वार्ड नंबर 17 में जीत हासिल की है, जहां उसके पूरे पैनल ने बाजी मारी। इस जीत को आम आदमी पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे शहर की स्थानीय राजनीति में उसकी मौजूदगी दर्ज हुई है।

इस जगह से मात्र एक वोट से जीता कांग्रेस उम्मीदवार

गौरतलब है कि, कई सीटों पर करीबी मुकाबले भी देखने को मिले। इस बीच भरुच की पालेज तालुका पंचायत सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को एक वोट के अंतर से विजयी घोषित किया गया। फिलहाल, यह शुरुआती आंकड़े हैं। वोटों की गिनती के बाद नतीजों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते