जेल से बाहर आकर बेटी को नहीं पहचानेगी अभिरा 
मनोरंजन

YRKKH Update: जेल से बाहर आकर बेटी को नहीं पहचानेगी अभिरा, अरमान का टूटेगा दिल

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। अरमान को सबूत मिल जाएंगे कि अंशुमन की मौत अभिरा की वजह से नहीं बल्कि कियारा की गलती से हुई थी।

सोनाली झा

YRKKH Spoiler: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड में कहानी नया मोड़ लेने वाली है। इतना ही नहीं शो में दर्शकों को इमोशनल ड्रामा और बड़े ट्विस्ट से भरपूर सफर दिखा रहा है। आने वाले एपिसोड्स में शो में बड़ा खुलासा और दर्दनाक घटनाक्रम देखने को मिलेगा। ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अंशुमन की मौत के बाद अभिरा पर हत्या का आरोप लगा और वह जेल चली गई।

अरमान लगातार उसकी बेगुनाही साबित करने की कोशिश कर रहा है। आने वाले एपिसोड्स में अरमान को ऐसे सबूत मिल जाएंगे, जिनसे साफ हो जाएगा कि अंशुमन की मौत की वजह अभिरा नहीं बल्कि कियारा की लापरवाही है। अरमान इन सबूतों को कोर्ट में पेश करेगा और जज से अभिरा को बरी कराने में सफल होगा।

तान्या का गुस्सा और माफी

जब सच्चाई सबके सामने आएगी तो तान्या को अपने गुस्से पर पछतावा होगा। वह अभिरा से माफी मांगेगी और कियारा पर भड़क उठेगी। तान्या यहां तक कहेगी कि उसकी गलती ने न सिर्फ अंशुमन की जान ली बल्कि अभिरा की जिंदगी को भी तबाह कर दिया। तान्या गुस्से में कियारा को जोरदार तमाचा जड़ देगी। अदालत से राहत मिलने के बाद जब अभिरा जेल से बाहर आएगी तो परिवार के लोग उसका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।

अभिरा की वापसी

विद्या और कावेरी अभिरा को गले से लगाएंगी, तान्या भी रोते हुए उससे माफी मांगेगी। लेकिन असली झटका तब लगेगा जब मायरा अपनी मां को गले लगाने आएगी और अभिरा उसे पहचानने से इनकार कर देगी। जेल में बिताए दिनों और लगातार झेले गए अपमान ने अभिरा के मनोबल को तोड़ दिया है। यह पल घरवालों और खासकर अरमान के लिए बेहद दर्दनाक साबित होगा।

गीतांजलि की नई चाल

आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा को संभालने की कोशिश करेगा, लेकिन वह होश खोकर सीढ़ियों से गिर जाएगी। दूसरी ओर, गीतांजलि इस स्थिति का फायदा उठाने की नई साजिश रचेगी। उसे डर है कि अभिरा की वापसी से घर में उसकी अहमियत कम हो जाएगी। इसलिए वह ऐसा प्लान बनाएगी, जिससे अरमान और अभिरा के बीच फिर से दूरी पैदा हो। कुल मिलाकर, शो के आने वाले एपिसोड्स इमोशन्स, साजिश और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरे रहेंगे। दर्शकों को यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान अभिरा को दोबारा सामान्य जिंदगी में ला पाएगा।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी