द 50 में बड़ा ट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

प्रीमियर से पहले ही द 50 में बड़ा ट्विस्ट, एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट, बने 10 कैप्टन, गेस्ट बनकर पहुंचे ये सिंगर

The 50 Premiere Twist: रियलिटी शो द 50 के प्रीमियर से पहले बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। शूटिंग के दौरान एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुका है। शो में 10 कैप्टन चुने गए हैं। ग्रैंड प्रीमियर 1 फरवरी को होगा।

सोनाली झा

The 50 Contestant Eliminated: रिएलिटी शो ‘द 50’ अपने प्रीमियर से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 1 फरवरी को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही शो में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 जनवरी से शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स ने अपना पहला टास्क भी पूरा कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि प्रीमियर से पहले ही एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो का पहला एलिमिनेशन हो चुका है और लवकेश कटारिया के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस एलिमिनेशन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दर्शकों को इस सस्पेंस से पर्दा उठने के लिए 1 फरवरी रात 10:30 बजे तक का इंतजार करना होगा, जब शो ऑन एयर होगा।

द 50 की पहली झलक

‘द 50’ की शूटिंग दुबई में नहीं, बल्कि मुंबई के मलाड-मालवानी इलाके में बनाए गए एक भव्य सेट पर की जा रही है। कंटेस्टेंट्स जिस आलीशान महल में रह रहे हैं, उसकी झलक पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। शो के सेट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर कोना रणनीति, फायदे और नुकसान से जुड़ा है। कंटेस्टेंट्स को पहले ही बताया जा चुका है कि किस जगह पर टास्क होंगे और कहां उन्हें सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा।

द 50 में चुने गए 10 कैप्टन

शो में अब तक 10 कैप्टन भी चुने जा चुके हैं। इनमें प्रिंस नरूला, रजत दलाल, निक्की तंबोली, फैजु, करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मोनालिसा, रचित, श्रुतिका अर्जुन और कृष्णा श्रॉफ शामिल हैं। इन कैप्टन्स के नेतृत्व में कंटेस्टेंट्स को पांच अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया है, जहां हर टीम में पांच सदस्य रखे गए हैं। पहला टास्क ‘एरीना टास्क’ था, जिसने शुरुआत से ही शो का माहौल गरमा दिया।

मशहूर सिंगर ने द 50 में ली एंट्री

खास बात यह भी है कि शो में पहले गेस्ट के तौर पर मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया ने एंट्री ली है। उनकी मौजूदगी ने शो के शुरुआती दिनों में ही एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इतने बड़े स्टारकास्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे के साथ ‘द 50’ दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाता है और टीआरपी लिस्ट में क्या कमाल दिखाता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी