सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान खान का दुबई इवेंट वीडियो वायरल, ब्लू आउटफिट और आइकॉनिक ब्रेसलेट में दिखा सुपरस्टार का स्वैग

Salman Khan Video: सलमान खान हाल ही में दुबई के एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस ने सलमान भाई के नारे लगाए। इस दौरान सलमान ब्लू आउटफिट में नजर आए।

सोनाली झा

Salman Khan Dubai Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो जाती है। हाल ही में ऐसा ही नजारा दुबई में देखने को मिला, जहां सलमान खान एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने वेन्यू पर एंट्री की, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इवेंट से सलमान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सलमान खान भारी भीड़ के बीच नजर आ रहे हैं। उनके चारों तरफ सुरक्षा का घेरा बना हुआ है और सिक्योरिटी टीम उन्हें भीड़ के बीच से आगे ले जाती दिखाई दे रही है। सलमान को देखते ही वहां मौजूद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। वीडियो में लोग जोर-जोर से ‘सलमान भाई, सलमान भाई’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। फैंस की दीवानगी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विदेश में भी सलमान की लोकप्रियता कितनी जबरदस्त है। सिक्योरिटी टीम को भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सलमान खान का स्टाइलिश लुक हुआ वायरल

इवेंट से सामने आए दूसरे वीडियो में सलमान खान का लुक भी देखने को मिला। एक्टर ब्लू कलर की शर्ट, मैचिंग पैंट और उसी रंग के ब्लेजर में नजर आए। उन्होंने गले में चेन, कान में बाली और हाथ में अपना आइकॉनिक ब्रेसलेट पहना हुआ था। सलमान ने अपने खास स्वैग के साथ इवेंट में एंट्री की। उनका यह लुक भी सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

मातृभूमि और मॉन्स्टर में आएंगे नजर

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास फिलहाल दो बड़ी फिल्में हैं। पहली फिल्म मातृभूमि है, जिसकी रिलीज को लेकर पहले इसी साल 17 अप्रैल की तारीख सामने आई थी। हालांकि, फिल्म में कुछ बदलाव के चलते इसकी रिलीज अटक गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिलहाल फिल्म के फाइनल कट और बैकग्राउंड स्कोर पर काम कर रहे हैं। इसके बाद फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा जाएगा। वहीं सलमान की दूसरी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ है, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल