Wajid Khan Birth Anniversary: संगीत के माहौल में पले-बढ़े थे वाजिद खान, सलमान खान की फिल्मों से बनाई खास पहचान

Wajid Khan Career: मशहूर संगीतकार और सिंगर वाजिद खान का जन्म 7 अक्टूबर 1977 को सहारनपुर में हुआ था। दबंग, वांटेड, पार्टनर और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार संगीत दिया।
Wajid Khan Birth Anniversary
वाजिद खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wajid Khan Birth Anniversary Special Story: हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार, म्यूजिक डायरेक्टर और प्लेबैक सिंगर वाजिद खान ने अपनी शानदार धुनों और आवाज से बॉलीवुड संगीत में खास पहचान बनाई। अपने भाई साजिद खान के साथ मिलकर उन्होंने ‘साजिद-वाजिद’ की मशहूर जोड़ी बनाई, जिसने कई फिल्मों के लिए यादगार संगीत तैयार किया। उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं और संगीत प्रेमियों के बीच उनकी खास जगह बनी हुई है।

वाजिद खान का जन्म 7 अक्टूबर 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। उनका परिवार संगीत से गहराई से जुड़ा हुआ था। उनके पिता उस्ताद शराफत अली खान प्रसिद्ध तबला वादक थे, जबकि उनके मामा उस्ताद फैज अहमद खान शास्त्रीय गायक थे। घर में बचपन से ही संगीत का माहौल होने के कारण वाजिद की रुचि भी संगीत और गायकी की ओर बढ़ी। वाजिद को गिटार बजाने का भी काफी शौक था। उन्होंने अपने बड़े भाई साजिद खान के साथ मिलकर संगीत की दुनिया में कदम रखा और आगे चलकर दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में मशहूर हो गई।

सलमान खान की फिल्म से शुरू हुआ फिल्मी सफर

वाजिद खान ने अपने भाई साजिद के साथ बतौर संगीतकार बॉलीवुड में कदम रखा। सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से उनके करियर को पहचान मिली। इसके बाद साजिद-वाजिद की जोड़ी ने कई बड़ी फिल्मों में संगीत दिया। दोनों ने पार्टनर, वांटेड, दबंग, वीर, एक था टाइगर, तेरे नाम और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों के लिए यादगार संगीत तैयार किया। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खास तौर पर पसंद किया।

Wajid Khan Birth Anniversary
करण पटेल के अचानक एग्जिट ने बदला 'राइज एंड फॉल 2' का गेम, फिनाले से पहले शो छोड़ने की खबर से चौंके फैंस

संगीतकार के साथ शानदार सिंगर भी थे वाजिद

वाजिद खान सिर्फ संगीतकार ही नहीं, बल्कि बेहतरीन प्लेबैक सिंगर भी थे। उन्होंने अपनी दमदार आवाज में कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दी। इनमें हुड हुड दबंग, मेरा ही जलवा, सोनी दे नखरे, फेविकोल से, तुझे अक्सा बीच घुमा दूं, पांडे जी सीटी और हमका पीनी है जैसे गाने शामिल हैं।

Wajid Khan Birth Anniversary Story
वाजिद खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

निजी जिंदगी और आखिरी सफर

वाजिद खान ने साल 2003 में कमलरुख खान से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। 1 जून 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में महज 42 साल की उम्र में वाजिद खान का निधन हो गया। कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने के बावजूद वाजिद खान अपनी धुनों और आवाज के जरिए आज भी संगीत प्रेमियों के बीच जिंदा हैं। उनके और साजिद के बनाए गीत हिंदी सिनेमा के यादगार संगीत का हिस्सा बने रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com