सलमान खान 2027 में करेंगे डबल धमाका, मातृभूमि के बाद मॉन्स्टर में दिखेगा भाईजान का जबरदस्त एक्शन अवतार

Salman Khan Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म लगभग तैयार है और VFX के कुछ हिस्सों पर काम जारी है। फिल्म पहले ईद पर रिलीज होने वाली थी।
Salman Khan Maatrubhumi
सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Maatrubhumi CBFC: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। पहले इसे ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में कुछ बदलावों के सुझाव के चलते इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद से ही फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मातृभूमि' लगभग पूरी तरह तैयार है। फिल्म के वीएफएक्स के कुछ हिस्सों पर अभी काम चल रहा है और इसे जल्द पूरा किए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को बड़े पर्दे पर शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के साथ पेश करना चाहते हैं। फिल्म के फाइनल स्टेज में पहुंचने के बाद इसे सीबीएफसी के पास भेजा जाएगा। फिलहाल सेंसर बोर्ड ने फिल्म को नहीं देखा है।

कब रिलीज होगी मातृभूमि

फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोर्स के हवाले से बताया गया है कि सेंसर बोर्ड समेत सभी जरूरी विभागों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रिलीज डेट तय की जाएगी। ऐसे में फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि फिल्म का शुरुआती नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ बताया गया था। फिल्म को लेकर पहले ईद रिलीज की योजना थी, लेकिन भारत और चीन के रिश्तों में सुधार को देखते हुए फिल्म में कुछ बदलाव किए जाने के सुझाव के बाद इसकी रिलीज टाल दी गई थी।

Salman Khan Maatrubhumi
Hanuman Ansh Movie Oscar: 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, फिर भी ऑस्कर 2026 की एंट्री से चूकी

2027 में दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। ‘मातृभूमि’ के अलावा वह निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'मॉन्स्टर' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा दिखाई देंगी। दोनों फिल्मों में सलमान का अलग और दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलने की उम्मीद है। फिल्मों के अलावा सलमान इन दिनों टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को भी होस्ट कर रहे हैं। 12 सितंबर को वह शो का पहला ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com