ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी की जोड़ी ने बढ़ाई नखरे की रंगत, मराठी बीट पर दिखा जबरदस्त डांस

Isha Malviya Gurmeet Choudhary: ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी गाने नखरे में साथ नजर आ रहे हैं। संजू राठौड़ के तैयार किए इस ट्रैक में मराठी म्यूजिक, एनर्जेटिक बीट्स और कैची हुकस्टेप देखने को मिल रहा है।
Isha Malviya And Gurmeet Choudhary Song Nakhre
ईशा मालवीय, गुरमीत चौधरी और संजू राठौड़(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Isha Malviya And Gurmeet Choudhary Song Nakhre: एक्ट्रेस ईशा मालवीय एक बार फिर सिंगर और हिटमेकर संजू राठौड़ के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों ने अपकमिंग मराठी ट्रैक 'नखरे' के लिए दोबारा हाथ मिलाया है। इस गाने में ईशा मालवीय के साथ एक्टर गुरमीत चौधरी भी नजर आ रहे हैं। एनर्जी से भरपूर इस ट्रैक में मराठी म्यूजिक का तड़का, जबरदस्त हुकस्टेप और ईशा-गुरमीत की फ्रेश केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

'नखरे' में ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी एनर्जेटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने का म्यूजिक काफी जोशीला है और इसका कैची हुकस्टेप इसे और भी खास बना रहा है। दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने में एक फ्रेश फील देती है। ईशा मालवीय ने गाने को लेकर कहा कि इसकी शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी एंजॉय किया। उनके मुताबिक, 'नखरे' में यूथफुल वाइब के साथ मराठी म्यूजिक का खास टच देखने को मिलेगा। संजू राठौड़ के साथ दोबारा काम करना उनके लिए खास अनुभव रहा। उन्होंने गाने के हुकस्टेप को भी काफी मजेदार बताया।

गुरमीत चौधरी ने बताया शूटिंग का अनुभव

गुरमीत चौधरी भी 'नखरे' का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि गाने की एनर्जी बिल्कुल अलग है और इसकी शूटिंग करना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा। गुरमीत के मुताबिक, संजू राठौड़ ने ट्रैक में अपना खास मराठी स्टाइल शामिल किया है, जिसकी वजह से इसका म्यूजिक काफी फ्रेश लगता है। गुरमीत ने यह भी बताया कि ईशा के साथ शूटिंग के दौरान दोनों ने खूब मस्ती की। अब वह इस गाने को लेकर दर्शकों के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

Isha Malviya And Gurmeet Choudhary Song Nakhre
आशा पारेख, हेलेन और वहीदा रहमान की पहाड़ों में छुट्टियां, दशकों पुरानी दोस्ती की खूबसूरत झलक आई सामने

संजू राठौड़ ने तैयार किया है ट्रैक

'नखरे' को सिंगर और म्यूजिक आर्टिस्ट संजू राठौड़ ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक पर काम करना उनके लिए काफी मजेदार रहा। संजू ने गाने में अपने मराठी साउंड को शामिल करने के साथ एनर्जेटिक बीट्स पर काम किया है। उनके मुताबिक, गाने का हुकस्टेप इसकी खासियत है और वह इसके फाइनल रिजल्ट से काफी खुश हैं।

तुम मेरे हो का हिस्सा है नखरे

'नखरे' अपकमिंग फिल्म 'तुम मेरे हो' का हिस्सा है। फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी की जोड़ी वाला यह गाना फिल्म के प्रमोशन और म्यूजिकल लाइनअप में खास जगह रखता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com