‘मर्दानी 3’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘मर्दानी 3’ ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें केलक्शन

Mardaani 3 Movie Collection: ‘मर्दानी 3’ ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.92 करोड़ का कलेक्शन किया। रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ आगे चल रही है।

स्नेहा मौर्या

Mardaani 3 Film Earning On Sunday: यशराज फिल्म्स की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ की तीसरी किस्त इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रही है। 30 जनवरी को रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ से है, जो पहले से ही जबरदस्त रफ्तार में नजर आ रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या रविवार की छुट्टी का फायदा रानी मुखर्जी की फिल्म को मिल पाया या नहीं।

‘मर्दानी 3’ की शुरुआती दो दिनों का हाल

‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में लौटती नजर आ रही हैं। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी गुमशुदा बच्चियों और उनके पीछे सक्रिय अपराधी गिरोह पर आधारित है। कहानी और अभिनय की तारीफ तो हो रही है, लेकिन कमाई के मोर्चे पर फिल्म को संघर्ष करना पड़ रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन में हल्की बढ़त देखने को मिली और फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रविवार को छुट्टी होने के चलते ट्रेड को उम्मीद थी कि ‘मर्दानी 3’ की कमाई में अच्छी उछाल आएगी। हालांकि, सैकनिल्क पर उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को करीब 5.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि फाइनल आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल यह कलेक्शन औसत ही माना जा रहा है।

अब तक की कुल कमाई

तीन दिनों में ‘मर्दानी 3’ का टोटल नेट कलेक्शन 16.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से देखें तो फिल्म की कमाई फिलहाल उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। हालांकि रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस और निर्देशन की जमकर सराहना हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कोई बड़ा करिश्मा करती नजर नहीं आ रही।

‘बॉर्डर 2’ का दबदबा बरकरार

दूसरी ओर, ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है। रविवार को अपने 10वें दिन इस फिल्म ने 19.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 271.93 करोड़ रुपये हो चुकी है और यह तेजी से 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। कुल मिलाकर, ‘मर्दानी 3’ कंटेंट और परफॉर्मेंस के दम पर तारीफें तो बटोर रही है, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के भारी दबाव में इसकी कमाई सीमित होती दिख रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z