Border 2 Collection: 300 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के क्लब शामिल होगी बॉर्डर 2, जानें दसवें दिन कैसा रहा हाल

Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 10वें दिन शाम तक फिल्म ने 270 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानें पूरी रिपोर्ट।
Border 2 Net Collection
Border 2 Net Collection (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Border 2 Net Collection: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। 23 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म हर बीतते दिन के साथ नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। आज रिलीज का दूसरा रविवार (10वां दिन) है और शुरुआती आंकड़ों से साफ है कि फिल्म 300 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों की देशभक्ति की भावनाओं को एक बार फिर जगा दिया है, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस के नंबर्स पर दिख रहा है।

फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अब दूसरे वीकेंड में भी इसकी रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रविवार को फिल्म की थिएटर ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त उछाल देखा गया है, खासकर मॉर्निंग और दोपहर के शोज हाउसफुल जा रहे हैं।

10वें दिन का हाल और कुल कलेक्शन

सैकनिक (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम 6 बजे तक बॉर्डर 2 फिल्म ने भारत में लगभग 17.76 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही 'बॉर्डर 2' का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 270.51 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा है। जिस रफ्तार से नाइट शोज की बुकिंग चल रही है, उम्मीद जताई जा रही है कि आज रात तक यह आंकड़ा 285-290 करोड़ के पार पहुंच सकता है।

बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित (डे-वाइज)

दिन कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता (7 दिन) 183 करोड़
8वां दिन (शुक्रवार) 10.75 करोड़
9वां दिन (शनिवार) 17.75 करोड़
10वां दिन (रविवार - शाम 6 बजे तक) 17.76 करोड़
कुल कलेक्शन 270.51 करोड़

300 करोड़ क्लब की ओर 'बॉर्डर 2'

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने एक्स (ट्विटर) पर जानकारी दी है कि फिल्म को दूसरे शनिवार को कमाई में करीब 61% की ग्रोथ मिली है। वहीं, मेकर्स यानी टी-सीरीज के आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो फिल्म 277 करोड़ का आंकड़ा पहले ही छू चुकी है। सनी देओल के साथ फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की मौजूदगी ने युवाओं को भी सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की है। अगर फिल्म की रफ्तार यही रही, तो अगले 2 दिनों में यह 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली साल 2026 की बड़ी हिट बन जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com