कोर्टरूम में अक्षय और अरशद की जुगलबंदी 
मनोरंजन

Jolly LLB 3 Trailer: कोर्टरूम में अक्षय और अरशद की जुगलबंदी, दर्शकों ने कहा- हर सीन पैसा वसूल

Jolly LLB 3 Trailer Out: ‘जॉली LLB 3’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है और आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस बार दर्शकों को दो-दो जॉली अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने देखने को मिलेंगे।

सोनाली झा

Jolly LLB 3 Trailer Internet reaction: लंबे इंतजार के बाद ‘जॉली LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस बार फिल्म में दर्शकों को दो-दो जॉली यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने नजर आने वाले हैं। कोर्टरूम में होने वाली इस जुगलबंदी ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है और इंटरनेट पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

फिल्म का ट्रेलर कानपुर में एक भव्य इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया, जिसमें पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इसके बाद मेरठ में भी फिल्म की टीम ने ट्रेलर लॉन्च का जश्न मनाया। जैसे ही यह ट्रेलर ऑनलाइन आया, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया। ट्रेलर को देखकर दर्शकों ने इसे 'हर सीन पैसा वसूल' बताया।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने जीता दिल

खासकर अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और अरशद वारसी के तगड़े पंच डायलॉग्स ने सबका दिल जीत लिया। एक फैन ने लिखा कि जब अक्षय और अरशद साथ आते हैं, तो हंसी डबल हो जाती है। दूसरे यूजर ने ट्वीट किया कि ये फिल्म मास्टरपीस होने वाली है। इस बार जज साहब बुरी तरह फंसने वाले हैं, क्योंकि दो-दो जॉली आ चुके हैं। गजराज राव को फैंस ने ट्रेलर में खास नोटिस किया। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और 'विलेन वाइब्स' को लेकर दर्शकों ने जमकर तारीफ की। वहीं सौरभ शुक्ला अपने चिर-परिचित अंदाज में एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर करते दिखाई देंगे।

जॉली LLB 3 की रिलीज डेट

स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले बनी और सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बार फिर सामाजिक संदेश, ड्रामा और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण लेकर आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘जॉली LLB 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। दर्शक पहले से ही इस अल्टीमेट कोर्टरूम क्लैश को लेकर बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें