- Hindi News »
- Entertainment »
- Roosh Sindhu Won Crown Of Miss International India 2025 Show Her Talent In Tokyo
रूश सिंधु ने जीता मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 का ताज, अब टोक्यो में दिखाएंगी जलवा
Roosh Sindhu on Miss International India 2025: नागपुर की मॉडल रूश सिंधु ने अपनी हार्ड वर्क और कॉन्फिडेंस के दम पर मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 का ताज जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
- Written By: सोनाली झा

रूश सिंधु ने जीता मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 का ताज
Roosh Sindhu Won crown of Miss International India 2025: नागपुर की होनहार मॉडल रूश सिंधु ने अपनी हार्ड वर्क और कॉन्फिडेंस के दम पर ‘मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025’ का ताज अपने नाम कर लिया है। इस शानदार उपलब्धि के बाद अब वे भारत का प्रतिनिधित्व ‘मिस इंटरनेशनल 2025’ प्रतियोगिता में करेंगी, जो 27 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होगी।
यह जीत न केवल रूश के लिए बल्कि पूरे नागपुर और भारत के लिए गर्व का क्षण है। इससे पहले उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2025’ में टॉप-6 फाइनलिस्ट तक पहुंचकर अपनी काबिलियत साबित की थी। ताज जीतने के बाद जब रूश अपने गृहनगर नागपुर लौटीं, तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हें फूलों से लाद दिया।
नागपुर में हुआ भव्य स्वागत
रूश ने अपनी भावनाएं शेयर करते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरा सपना था और अब मैं इसे जी रही हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह ताज सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे देश का है। रूश ने माना कि हर प्रतियोगिता में चुनौतियां होती हैं, लेकिन सही तैयारी ही सफलता की असली कुंजी है। रूश ने कहा कि हमें हर पहलू पर ध्यान देना होता है, ताकि हम एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में सामने आ सकें। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि मैं हर चुनौती के लिए तैयार रहूं।
सम्बंधित ख़बरें
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
Thalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जोर
सिर्फ ग्लैमर तक सीमित न रहते हुए रूश सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय हैं। खासतौर पर वे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और महिलाओं के सशक्तीकरण पर काम कर रही हैं। रूश ने आगे कहा कि कोविड-19 महामारी ने हमें सिखाया कि अपनी भावनाओं को समझना और व्यक्त करना कितना जरूरी है। मैंने मनोविज्ञान में पांच साल तक अध्ययन किया है, जिससे मुझे भावनात्मक बुद्धिमत्ता की गहराई समझ में आई। मॉडलिंग या ब्यूटी पेजेंट्स में भाग लेने वाली लड़कियों के लिए रूश ने खास संदेश दिया।
युवाओं को दिया संदेश
उन्होंने कहा कि सबसे पहले माता-पिता का समर्थन जरूरी है और खुद पर भरोसा रखना सबसे बड़ी ताकत है। अगर आप खुद पर विश्वास करेंगी, तो आपका परिवार और पूरी दुनिया आपका साथ देगी। रूश की यह उपलब्धि भारत की ब्यूटी पेजेंट इंडस्ट्री में एक नई पहचान है। अब सभी की निगाहें टोक्यो में होने वाले ‘मिस इंटरनेशनल 2025’ पर टिकी हैं, जहां वे देश का परचम लहराने उतरेंगी।
Roosh sindhu won crown of miss international india 2025 show her talent in tokyo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
May 05, 2026 | 06:24 PMVat Savitri Vrat: क्यों सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ पर सात फेरे लगाकर बांधती हैं सूत
May 05, 2026 | 06:22 PMशबरी का रहस्य: क्या था पिछला जन्म? रामायण की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
May 05, 2026 | 06:21 PMअब दुष्कर्मियों को नहीं मिलेगी पैराेल! नसरापुर कांड के बाद CM फडणवीस ने कैबिनेट बैठक में दिया बड़ा निर्देश
May 05, 2026 | 06:18 PMइतने बड़े दिन, इतने छोटे आदमी का नाम मत लो, संजय राउत पर बरसे नितेश राणे, कहा जनता का फैसला स्वीकार करना सीखें
May 05, 2026 | 06:14 PMThalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
May 05, 2026 | 06:12 PMमुरबाड-मालशेज घाट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ST बस और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, 3 लाेगों की मौत; कई घायल
May 05, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













