कुनिका-तान्या की बहस ने बढ़ाया ड्रामा  
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Update: एक साथ चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट, अमाल मलिक का इमोशनल मोमेंट

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का मंगलवार का एपिसोड जबरदस्त ड्रामे से भरा रहा। कुनिका सदानंद-तान्या मित्तल की बहस ने घर का माहौल गरमा दिया, जब कुनिका ने तान्या की मां पर टिप्पणी की।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Latest Episode: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट से भरपूर नजर आ रहा है। 9 सितंबर का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा, जिसमें न सिर्फ घरवालों के बीच जमकर बहस हुई बल्कि चार कंटेस्टेंट्स को एक साथ नॉमिनेट भी कर दिया गया। इसके अलावा शो में म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक का इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिला, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया।

एपिसोड की शुरुआत में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच जमकर बहस हुई। कुनिका ने तान्या की मां पर टिप्पणी की, जिस पर घर के कई सदस्य तान्या के पक्ष में खड़े हो गए। जीशान कादरी, अमाल मलिक, गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी ने साफ कहा कि किसी लड़की के माता-पिता को उसकी किचन स्किल्स से नहीं परखा जा सकता। इस विवाद ने पूरे घर का माहौल गरमा दिया।

अमाल मलिक का इमोशनल मोमेंट

कुनिका की टिप्पणी से आहत होकर अमाल मलिक ने टास्क में खुद को नॉमिनेट करने की इच्छा जताई। हालांकि बिग बॉस ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इस दौरान अमाल ने कहा कि यह शर्म की बात है कि कोई परिवार पर इस तरह वार करे। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल को याद करते हुए बताया कि कैसे कई बार बड़े-बड़े एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के फोन कॉल्स के कारण उन्हें फिल्मों से बाहर किया गया।

नॉमिनेशन टास्क ने बढ़ाई टेंशन

अमाल ने कहा कि बहुत लोगों ने कहा कि खत्म कर देंगे तुम्हें, लेकिन मैं आज भी खड़ा हूं। कल फिर हिट दूंगा और वही लोग गाना मांगने आएंगे। यही इस इंडस्ट्री की सच्चाई है। इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। मृदुल तिवारी और नतालिया टास्क में पीछे रह गए, जिसके चलते बिग बॉस ने दोनों को सीधे नॉमिनेट कर दिया। वहीं आवेज दरबार और नगमा मिजारकर को भी नॉमिनेट कर दिया गया, क्योंकि उनके टास्क के दौरान अभिषेक बजाज ने रुकावट डाली थी।

अब क्या होगा आगे

इस तरह इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स मृदुल तिवारी, नतालिया, आवेज दरबार और नगमा मिजारकर नॉमिनेशन की लिस्ट में आ गए हैं। घर के अंदर बढ़ते ड्रामे और नॉमिनेशन की वजह से प्रतियोगियों के बीच तनाव और बढ़ने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में कौन घरवालों का साथ पाता है और कौन बाहर का रास्ता तय करता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें