अंकिता लोखंडे (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अंकिता लोखंडे का विक्की जैन के लिए इमोशनल पोस्ट, अस्पताल में भर्ती पति के जल्दी ठीक होने की कामना

Ankita Lokhande Post: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन इन दिनों अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास पोस्ट शेयर कर उनके ठीक होने की कामना की है।

स्नेहा मौर्या

Ankita Lokhande Husband Vicky Jain Hospitalized: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के लिए एक बेहद भावुक और प्यार भरा इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया। कुछ दिनों पहले विक्की जैन की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी, क्योंकि उनके हाथ में गंभीर चोट आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब उनकी हालत स्थिर है, लेकिन अंकिता ने अपने पोस्ट के जरिए अपने पति के प्रति अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया।

अंकिता ने अपने पोस्ट में लिखा कि विक्की ने हमेशा उनके हाथ थामे रखा, उन्हें सुरक्षित महसूस कराया और मुश्किल समय में उनका सहारा बने। उन्होंने विक्की को “मेरे हमसफर” कहते हुए बताया कि उनके साथ होने से हर कठिन समय आसान लगता है। अंकिता ने आगे कहा, “आपने हमेशा मेरा हाथ थामा है, मुझे सुरक्षित महसूस कराया है और मुझे याद दिलाया है कि पल कितना भी भारी क्यों न हो, प्यार से सब कुछ हल्का हो सकता है। मुश्किल हालातों में भी आप मजाकिया होने और मुझे शांत करने का तरीका ढूंढ लेते हो। यही मेरे लिए घर जैसा एहसास है।”

अंकिता लोखंडे ने पति के जल्द ठीक होने की कामना

पोस्ट में अंकिता ने विक्की के जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ, मेरे प्यारे विक्की। हम हर तूफान, हर लड़ाई में साथ-साथ चलेंगे, अच्छे और बुरे वक्त में, जैसा हमने वादा किया था। आप मेरी ताकत हो, मेरा सुकून हो, और मैं भी आपके लिए बिल्कुल वैसी ही हूं। अपना सारा प्यार, प्रार्थनाएं और एनर्जी आपको भेज रही हूं। हम हमेशा साथ हैं।”

कुछ दिन पहले विक्की जैन का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे ‘बिग बॉस 17’ फेम समर्थ जुरेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। इस वीडियो में विक्की अस्पताल के बेड पर प्लास्टर लगाए हुए दिखाई दिए थे। फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने खुलासा किया कि विक्की के हाथ में कांच के टुकड़े घुस गए थे, जिसके कारण उन्हें गहरी चोट लगी और डॉक्टरों को सर्जरी करनी पड़ी। इस सर्जरी में उन्हें 45 टांके लगे। फिलहाल वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

कपल ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ आए थे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता और विक्की को टीवी पर पिछली बार ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में साथ देखा गया था। इससे पहले वे ‘बिग बॉस 17’ और ‘स्मार्ट जोड़ी’ जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी को टीवी दर्शकों ने खूब पसंद किया है और उनकी केमिस्ट्री की अक्सर तारीफ होती रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट