अभिजीत मजूमदार (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

700 से ज्यादा गानों को धुन देने वाले अभिजीत मजूमदार का 54 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Abhijit Majumdar Death News: ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार अभिजीत मजूमदार का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और भुवनेश्वर एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

सोनाली झा

Odia Music Director Abhijit Majumdar: ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अभिजीत मजूमदार ने भुवनेश्वर स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही ओडिया सिनेमा और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों, गायकों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मिली जानकारी के अनुसार, अभिजीत मजूमदार पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज एम्स भुवनेश्वर में चल रहा था। शनिवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे, जिसकी वजह से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

अभिजीत मजूमदार का फिल्मी करियर

अभिजीत मजूमदार का जन्म 11 सितंबर 1971 को हुआ था। उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर अपनी पहचान बनाई। उस दौर में जब क्षेत्रीय सिनेमा नए प्रयोगों की ओर बढ़ रहा था, अभिजीत की मधुर धुनों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। उनके संगीत की खासियत यह थी कि वह सरल होने के साथ-साथ सीधे आम लोगों की भावनाओं से जुड़ता था।

अभिजीत मजूमदार की फिल्में

अपने करियर में अभिजीत मजूमदार ने 700 से ज्यादा गानों को संगीत दिया। उन्होंने फिल्मों के अलावा एल्बम और अन्य रीजनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। ‘लव स्टोरी’, ‘सिस्टर श्रीदेवी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’ और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी कई हिट फिल्मों में उनका संगीत आज भी लोगों की जुबान पर है। उनके गाने न सिर्फ मनोरंजन करते थे, बल्कि भावनाओं को भी गहराई से छू जाते थे।

अभिजीत मजूमदार की निजी जीवन

उनके निधन पर बीजद के प्रवक्ता लेनिन मोहंती सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। लेनिन मोहंती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अभिजीत मजूमदार का जाना ओडिशा और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी धुनें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। निजी जीवन की बात करें तो अभिजीत मजूमदार अपने पीछे पत्नी रंजीता मजूमदार और एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनका जाना ओडिया संगीत जगत के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे