RJ महवश को किया अनफॉलो, शेफाली बग्गा संग दिखे चहल, सोशल मीडिया पर मची हलचल

Yuzvendra Chahal Unfollow RJ Mahvash: युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, वहीं उन्हें हाल ही में बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा के साथ डिनर करते देखा गया।
Yuzvendra Chahal Shefali Bagga Spotted Unfollow RJ Mahvash
युजवेंद्र चहल, आरजे महवश और शेफाली बग्गा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yuzvendra Chahal Shefali Bagga Spotted: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ चहल अक्सर निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में आरजे महवश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबरों के बीच अब उनका नाम बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा के साथ जुड़ रहा है। दोनों को हाल ही में एक साथ डिनर करते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने साथ में डिनर किया और इसके बाद अलग-अलग अपनी गाड़ियों की ओर बढ़े। इस दौरान चहल ब्लैक शर्ट और ब्लू फेड जींस में कैजुअल लुक में दिखाई दिए, जबकि शेफाली बग्गा ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी थी। दोनों की यह मुलाकात काफी सहज और अनौपचारिक बताई जा रही है, लेकिन फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का रिश्ता

यह पूरी चर्चा ऐसे समय पर सामने आई है, जब चहल और आरजे महवश के रिश्ते को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट्स में देखा गया कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और शायद उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। हालांकि, इस अनफॉलो को लेकर अब तक न तो चहल और न ही महवश की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल

इस बीच शेफाली बग्गा के साथ चहल की मुलाकात ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। बिग बॉस 13 से पहचान बनाने वाली शेफाली आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। ऐसे में चहल के साथ उनकी यह पब्लिक अपीयरेंस फैंस के लिए चौंकाने वाली रही। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे सिर्फ दोस्तों की मुलाकात बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे किसी नए रिश्ते की शुरुआत मानकर कयास लगा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com