छत्तीसगढ़ सूरजपुर बस दुर्घटना सोर्स- नवभारत लाइव
सूरजपुर

प्रतापपुर में चलती बस का टायर फटा, हादसे में 15 यात्री घायल, चालक बस में फंसा

Surajpur Bus Accident : प्रतापपुर के शिवपुर मोड़ के पास चलती बस का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

संजय रजक, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • प्रतापपुर के शिवपुर मोड़ पर भीषण बस हादसा।

  • चलती बस का अचानक टायर फटने से दुर्घटना।

  • हादसे में 15 यात्री घायल।

  • बस के हिस्सा को काटकर चालक को बाहर निकाला।

  • घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।

Chhattisgarh Surajpur Bus Accident : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में यात्रियों से भरी एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्रतापपुर के शिवपुर मोड़ के पास चलती बस का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं बस चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बस का हिस्सा काटकर बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री बस अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर बिहार के सासाराम की ओर जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। इसी दौरान प्रतापपुर क्षेत्र में शिवपुर मोड़ के पास अचानक बस का टायर फट गया। तेज आवाज के साथ टायर फटने से चालक घबरा गया और बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की लेकिन बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

दुर्घटना होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घायल हो गए और बस के अंदर फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

बस में फंसे चालक को काटकर निकाला बाहर

हादसे में बस चालक बुरी तरह वाहन के अंदर फंस गया था। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार बस के हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। वहीं बस कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द

ध्रुव राठी को कोर्ट से झटका, तीसरी बार वारंट जारी; अब भारत आए तो मुश्किल में फंस जाएंगे Dhruv Rathee

भारत-नेपाल संबंधों का नया अध्याय, बालेन शाह की मौजूदगी में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; इन मुद्दों पर करेंगे सहयोग

गंगा किनारे गंदगी साफ कर रहीं विदेशी महिलाएं, वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों ने कहा- हम कब सुधरेंगे

कार्तिगई पूर्णिमा पर तिरुवन्नामलाई में गिरिवलम कब से कब तक? जानें महादीपम का समय; पथ पर तैयारी पूरी