आगरा में पार्किंग शुल्क को लेकर बवाल, बस चालक पर चाकू से हमला, मारपीट और लूटपाट का आरोप

Agra Parking Fees Uproar: आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से उसके चेहरे, पेट और पैर पर वार किए, जिससे वह घायल हो गया। इसके साथ ही आरोपियों ने उसकी जेब में रखे आठ हजार रुपये भी छीन लिए।
Agra parking charges Outrage
पीड़ित बस चालक(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शुल्क देने से इनकार करने चेहरे, पेट और पैर पर किए वार

  • दो नामजद समेत चार के खिलाफ तहरीर

  • शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी

Agra Dispute FIR Against Four: आगरा के रामबाग चौराहे पर पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्किंग शुल्क देने से इनकार करने पर कुछ लोगों ने एक बस चालक के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर जेब से आठ हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। मामले में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी गई है।

250 रुपये वसूलने का दबाव

पीड़ित बस चालक भूपेंद्र के अनुसार, रामबाग चौराहे पर पार्किंग शुल्क को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने हर वाहन से 250 रुपये वसूलने का दबाव बनाया। शुल्क देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई और चाकू से हमला कर दिया।

Agra parking charges Outrage
Lucknow Triple Murder: कौन है ऋषभ शुक्ला, जिसके नाम से दहला सआदतगंज? पार्किंग विवाद में तीन लोगों की हत्या

छीन लिए आठ हजार रुपये

भूपेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से उसके चेहरे, पेट और पैर पर वार किए, जिससे वह घायल हो गया। इसके साथ ही आरोपियों ने उसकी जेब में रखे आठ हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने रामबाग चौराहे पर वाहनों से अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

रामबाग चौराहे पर हुई इस घटना के बाद पीड़ित ने थाना एत्माद्दौला पुलिस को दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Agra parking charges Outrage
प्रयागराज में चौड़ी सड़कें और फ्लाईओवर भी बेअसर, अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से बिगाड़ी यातायात व्यवस्था