

HIGHLIGHTS
ध्रुव राठी के खिलाफ तीसरी बार वारंट जारी
2018 के आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
YouTuber Dhruv Rathee Non-bailable Warrant: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली की साकेत कोर्ट से झटका लगा है। 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।
शिकायतकर्ता सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत पर सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट अनम रईस खान ने यह आदेश दिया। मामला आपराधिक मानहानि की शिकायत से जुड़ा है। बता दें कि ये वारंट जारी होने का मतलब दोष साबित होना नहीं है।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आज साल 2018 के एक आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट यानी NBW जारी किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमन रईस खान ने ये आदेश तब पारित किया जब जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो ध्रुव राठी और न ही उनका कोई वकील अदालत में पेश हुआ।
बता दें कि ये मामला विकास सांकृत्यायन की शिकायत पर 'BJP IT Cell Part II' वीडियो को लेकर चल रहा है और अब इस पर अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए हाल ही में यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आए थे। जिस दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब आगे यदि यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आते हैं तो फिर उनकी गिरफ्तारी की पूरी संभावनाएं हैं क्योंकि उनके खिलाफ अब गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने विकास सांकृत्यायन की ओर से दायर मामले में 31 अक्टूबर को और 17 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किए थे। इससे पहले, नोटिस तामील कराने गए व्यक्ति ने बताया था कि राठी के घर पर ताला लगा हुआ था।
अदालत ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित राठी के पते पर नए समन भी जारी किए थे। पांडेय ने आरोप लगाया था कि राठी ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर उनकी मानहानि की थी।